विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2017

Bigg Boss-11 के 5 ऐसे राज जिन्हें जानना चाहेंगे आप

बिग बॉस के घर में क्या नया होगा इसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड रहते हैं, हम कुछ ऐसे ही राज खोल रहे हैं

Bigg Boss-11 के 5 ऐसे राज जिन्हें जानना चाहेंगे आप
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान
  • बिग बॉस का सातवां सीजन होस्ट कर रहे हैं सलमान खान
  • इस बार नए अंदाज में होंगे
  • कई नए कॉन्सेप्ट भी देखने को मिलेंगे
नई दिल्ली: सलमान खान 1 अक्टूबर से बिग बॉस-11 लेकर आ रहे हैं. हर सीजन के साथ बिग बॉस भव्य होता जा रहा है, और इससे जुड़ी क्युरोसिटी भी बढ़ती जा रही है. बिग बॉस के घर में क्या नया होगा इसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड रहते हैं और इसमें आने वाली हस्तियों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाते हैं. सलमान खान का बिग बॉस का बतौर होस्ट यह सातवां सीजन होगा और दर्शकों के साथ उनकी बॉन्डिंग और गहरी होती जा रही है. यही नहीं हर सीजन के साथ सलमान खान का चैक और मोटा भी होता जा रहा है. वैसे भी इस बार बिग बॉस के सदस्यों को पड़ोसियों का गिफ्ट मिल रहा है. आइए हम बताते हैं कि इस बार बिग बॉस-11 में क्या होगा खासः

यह भी पढ़ेंः Bigg Boss-11 में होगी कंट्रोवर्शल हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी की एंट्री!

अखाड़ाः इस बार घर के सदस्यों के लिए अखाड़ा होगा, जिसका इस्तेमाल कि तरह होगा अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है.
 
bigg boss

कालकोठरीः यही नहीं बिग बॉस के घर के लोगों को कालकोठरी का सामना भी करना पड़ेगा, जाहिर है कालकोठरी नाम है तो अच्छे काम करने वाले तो इसमें जाएंगे नहीं.

यह भी पढ़ेंः रणबीर-माहिरा के बाद अब लंदन में हाथ थामे नजर आए सनी देओल और डिंपल कपाड़‍िया

कंटेस्टेंट के साथ रहेंगे सलमान खानः बतौर होस्ट सलमान खान एकदम नए अवतार में दिखेंगे. पहली बार सलमान खान को बिग बॉस के पड़ोस में टहलते हए देखा जा सकेगा और वह कंटेस्टेंट के साथ रहेंगे भी.

जंग की पूरी तैयारीः इस बार जंग घर में तकरार को दिलचस्प करने के लिए घरवाले बनाम पड़ोसियों का कॉन्सेप्ट दिया गया है. 

पिंकी पड़ोसनः बिग बॉस का 11वां सीजन 100 दिन से ज्यादा चलेगा और इस बार भरपूर धमाल रहेगा. जिसका पहले से ही इंतजाम कर लिया गया है. एक्टर गौरव गेरा पिंकी पड़ोसन बनकर घर के अंदर की गॉसिप से हमें रू-ब-रू कराएंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Salman Kha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com