कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कई राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. इसका असर मनोरंजन जगत पर भी दिख रहा है. मुंबई में शूटिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. इससे कई सीरियल्स और फिल्मों की शूटिंग लटक गई है. ऐसे में कई सितारे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं. मशहूर टीवी एक्टर अयूब खान (Ayub Khan) को लेकर भी ऐसी ही खबरें सुर्खियों में हैं. अयूब खान (Ayub Khan) ने हाल ही में टाइम्स नाऊ से बातचीत में कई बातों का खुलासा किया. उन्होंने इस दौरान बताया कि पिछले डेढ़ साल से कोई कमाई नहीं की है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अयूब खान (Ayub Khan) ने इस दौरान कहा कि कोरोना से हर किसी का काम प्रभावित हुआ है. हर कोई संघर्ष कर रहा है. करीब डेढ़ साल हो गए हैं, मेरे पास कोई नियमित काम नहीं है. मैंने इन दिनों में कोई पैसा नहीं कमाया है और यह मेरे लिए सबसे बड़ी परेशानी है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो उनके सामने मदद मांगने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होगा. उन्होंने ये भी कहा कि उनका बैंक बैलेंस अब खत्म होने वाला है.
अयूब खान (Ayub Khan) को लेकर आई यह खबर खूब वायरल हो रही है. फैन्स भी इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि अयूब खान ने 'उतरन', 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' और 'रंजू की बेटियां' जैसे टीवी शो में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा है. अयूब खान टीवी शो के अवाला कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'दिल चाहता है', 'एलओसी' और 'मेला' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं