विज्ञापन

Anupama Spoiler: बाथरूम में फंसी अनुपमा, लगेगा चोरी का इल्जाम, क्या मसीहा बन बचाने आएगा दिग्विजय?

टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. अनुपमा एक होटल में हाउस क्लीनिंग स्टाफ की तरह काम कर रही है और रोजी उसकी जिंदगी में हर दिन कोई न कोई मुश्किल खड़ी कर रही है.

Anupama Spoiler: बाथरूम में फंसी अनुपमा, लगेगा चोरी का इल्जाम, क्या मसीहा बन बचाने आएगा दिग्विजय?
बाथरूम में फंसी अनुपमा, लगेगा चोरी का इल्जाम
नई दिल्ली:

टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. अनुपमा एक होटल में हाउस क्लीनिंग स्टाफ की तरह काम कर रही है और रोजी उसकी जिंदगी में हर दिन कोई न कोई मुश्किल खड़ी कर रही है. आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा को रोजी ने बाथरूम में बंद कर दिया है. इधर जया उसके लिए परेशान हो रही है. वह खाना भी नहीं खाती और आखिरकार उसे ढूंढने निकल जाती है.

बाथरूम में फंसी अनुपमा

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा लगातार होटल में काम कर रही होती है और रोजी उसे परेशान करने के लिए कुछ न कुछ नया काम बताती रहती है. जैसे ही अनुपमा घर जाने के लिए तैयार हो जाती है, रोजी उसे एक और काम बता देती है और फिर धोखे से उसे बाथरूम में बंद कर देती है. अनु बहुत कोशिश करती है लेकिन बाहर निकल नहीं पाती. वह जया के लिए सोच कर परेशान हो रही होती है. इतने में अनुपमा बेहोश होकर बाथरूम में ही गिर जाती है.

इधर जया घर पर उसका इंतजार करते हुए टेंशन में आ जाती है और खाना खाने से भी मना कर देती है. वह दिग्विजय से कहती है कि अनुपमा को अब तक आ जाना चाहिए था, लेकिन आखिर क्या हुआ कि वह नहीं लौटी. वह दिग्विजय से उसे खोजने के लिए कहती है. आखिरकार दिग्विजय, बंकू और जया होटल जाते हैं और स्टाफ से लड़ कर अनुपमा को खोजते हैं. बंकू और जया मिलकर अनुपमा को बचा लेते है.

अनुपमा पर लगेगा चोरी का इल्जाम

आगे के एपिसोड में अनुपमा पर रोजी चोरी का इल्जाम लगाने वाली है. अनुपमा, जया को लेकर होटल जाएगी, तभी जया के बैग से एक हार मिलेगा. रोजी पुलिस के सामने इस चोरी का इल्जाम अनुपमा पर लगाएगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा का क्या होता है. क्या दिग्विजय अनुपमा को बचाएगा? जो भी कहानी आगे बेहद दिलचस्प होने वाली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupama Spoiler, Anupama, Anupama Spoiler Alert, Anupama Spoiler Alert In Hindi, Anupama Spoilers Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com