विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2024

अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने शेयर की फादर्स डे पर बचपन की तस्वीरें, पिता के लिए लिखा- मेरे पास तस्वीरें खत्म हो रही हैं...

टीवी सीरियल 'अनुपमा' की एक्‍ट्रेस रूपाली गांगुली ने फादर्स डे पर दिवंगत पिता के लिए एक स्पेशल और इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने शेयर की फादर्स डे पर बचपन की तस्वीरें, पिता के लिए लिखा- मेरे पास तस्वीरें खत्म हो रही हैं...
रूपाली गांगुली ने फादर्स डे पर पिता के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है
नई दिल्ली:

स्टार प्लस के नंबर वन टीवी सीरियल 'अनुपमा' की एक्‍ट्रेस रूपाली गांगुली ने फादर्स डे पर अपने दिवंगत पिता और निर्देशक अनिल गांगुली को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया. इसमें एक्‍ट्रेस ने कहा कि उनके अंदर जो ताकत और विनम्रता है वह उन्‍हें उनके पिता से मिला है. वहीं इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने 'पापा' के साथ बचपन की कुछ अनदेखी और पुरानी तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर फैंस और सेलेब्स रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

इंस्टाग्राम पर रूपाली गांगुली ने कुछ पुरानी तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "मेरे पास तस्वीरें खत्म हो रही हैं पापा...काश हमारे पास कुछ और होतीं...काश आप अभी भी हमारे बीच होते...लेकिन यादें आखिरी सांस तक मेरे साथ रहेंगी...एक भी दिन ऐसा नहीं बीता, जब मैंने आपको मिस न किया हो...और आपने मुझे यह संकेत न दिया हो कि आप अभी भी मुझ पर नजर रख रहे हो."

आगे एक्ट्रेस ने लिखा, "मेरे अंदर की ताकत और विनम्रता आपने मुझे दिया है...मेरा हुनर, मेरी प्रतिभा, मेरी परफॉरमेंस सब कुछ आपका है पापा...मैं जो कुछ भी हूं आपकी वजह से हूं, सबसे अच्छे पिता को हैप्पी फादर्स डे.'' इस पोस्ट को शेयर करने के बाद फैंस ने हार्ट और क्यूट वाली इमोजी शेयर की है. 

बता दें, जनवरी 2016 में दिवंगत हुए अनिल गांगुली को 'कोरा कागज', 'तपस्या', 'तृष्णा', 'आंचल', 'साहेब' और कई अन्य फिल्मों के लिए जाना जाता है. रुपाली गांगुली की बात करें तो वह साराभाई वर्सेज साराभाई के बाद अनुपमा सीरियल से टीवी की क्वीन बन गई हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupama, Anupama Actress, Rupali Ganguly, Rupali Ganguly Father, Rupali Ganguly Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com