- केबीसी में हुआ छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान
- अमिताभ बच्चन ने इस तरह मांगी माफी
- ट्वीट कर कही ये बात
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) उर्फ केबीसी (KBC) में छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. शो के मेकर्स पर आरोप लगाए गए कि सवाल के कारण, 17वीं शताब्दी के मराठा योद्धा का अपमान हुआ. केबीसी में पूछे गए उस सवाल को लेकर ट्विटर पर लोगों ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के मेकर्स से माफी की मांग की थी. बीजेपी (BJP) की महाराष्ट्र इकाई के विधायक नितेश राणा ने भी शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji) के संबंध में दिए गए अपमानजनक संदर्भ के लिए शुक्रवार को माफी की मांग की.
रानू मंडल ने स्टार बनते ही बदले अपने तेवर, मीडिया को भी सुनाई खरी खोटी- Video हो रहा वायरल
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
No disrespect meant at all .. apologies if it has hurt sentiments .. https://t.co/ynPav4DYfO
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 8, 2019
अब हाल ही में, 'कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati)' के मेकर्स सिद्धार्थ बासु और होस्ट अमिताभ बच्चन ने इसको लेकर माफी मांगी है. बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, 'हमारा अपमान करने का कोई इरादा नहीं था. अगर किसी की भी भावनाओं को ठेस लगी हो तो इसके लिए हमें माफ करें.' अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट रहे हैं.
कपिल शर्मा ने Video शेयर कर लोगों से की अपील, कहा- बेहद गंभीर मुद्दा है, मिलकर...
बता दें, यह विवाद उस समय खड़ा हुआ जब कार्यक्रम के प्रस्तोता अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मुगल शासक औरंगजेब के समकालिकों के बारे में एक सवाल पूछा. चार विकल्पों में छत्रपति शिवाजी का उल्लेख शिवाजी (Shivaji) के तौर पर किया गया था जबकि अन्य विकल्प महाराणा प्रताप, राणा सांगा और महाराजा रंजीत सिंह थे. शिवाजी के नाम का इस तरह संदर्भ देने से गुस्साए कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सोनी टीवी की आलोचना की और माफी मांगने को कहा.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं