YouTube ने चुपचाप बढ़ा दिए Premium प्लान के दाम! क्या भारत में भी बढ़ेंगी कीमतें?

भारत में फिलहाल YouTube Premium की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यहां Individual प्लान ₹129 प्रति महीना, Family प्लान ₹189 प्रति महीना और Student प्लान ₹79 प्रति महीना में उपलब्ध है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अब YouTube देखना पड़ेगा महंगा?

दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने Premium सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने बिना किसी बड़े ऐलान के यह कीमतें बढ़ाई हैं, और यूजर्स को इसकी जानकारी ईमेल के जरिए मिली है. इस खबर के बाद भारतीय यूजर्स के मन में भी यह सवाल उठने लगा है कि क्या आने वाले समय में उन्हें भी ज्यादा पैसे देने होंगे?

बता दें, अमेरिका में YouTube Premium के सभी प्लान्स की कीमतों में इजाफा किया गया है. Individual प्लान की कीमत $13.99 से बढ़ाकर $15.99 प्रति महीना कर दी गई है. वहीं, Family प्लान अब $26.99 का हो गया है. इसके अलावा Student और Lite प्लान्स में भी $1 की बढ़ोतरी की गई है. सालाना प्लान्स भी अब पहले से महंगे हो गए हैं.

खास बात यह है कि जो यूजर्स Apple डिवाइस के जरिए सब्सक्रिप्शन लेते हैं, उन्हें प्लेटफॉर्म फीस की वजह से और ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है. यह जुलाई 2023 के बाद दूसरी बड़ी प्राइस हाइक मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें - फ्रांस Windows को छोड़ अपनाएगा Linux, जानिए इस देश क्यों कर रहा ये बड़ा टेक बदलाव

Advertisement

भारत में अभी क्या हैं कीमतें?

भारत में फिलहाल YouTube Premium की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यहां Individual प्लान ₹129 प्रति महीना, Family प्लान ₹189 प्रति महीना और Student प्लान ₹79 प्रति महीना में उपलब्ध है. भारत अभी भी YouTube Premium के लिए सबसे किफायती मार्केट्स में से एक है. 

हालांकि अभी भारत में कीमतें नहीं बढ़ी हैं, लेकिन अमेरिका में हुए इस बदलाव से यह संकेत मिलता है कि कंपनी भविष्य में अन्य देशों में भी कीमतें बढ़ा सकती है. पहले भी YouTube Premium ने अलग-अलग देशों में धीरे-धीरे कीमतों में बदलाव किया है. ऐसे में भारत में भी आने वाले समय में प्राइस बढ़ने की संभावना है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi का मेगा प्लान! IISCO Burnpur में ₹35000 करोड़ का निवेश, क्या बंगाल चुनाव पर इसका पड़ेगा असर?