YouTube का नया स्मार्ट अपडेट, अब 'Auto Speed' से बिना छुए कंट्रोल होगा वीडियो, जानिए कैसे

फिलहाल ये दोनों फीचर्स Android और iOS पर टेस्ट किए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूज़र्स इन्हें 27 अप्रैल तक ट्राय कर सकते हैं. इसके बाद Google यह फैसला करेगा कि इन फीचर्स को हमेशा के लिए रखा जाए या हटा दिया जाए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
YouTube के नए स्मार्ट फीचर्स क्या हैं?

YouTube अब अपने यूजर्स के लिए दो नए फीचर्स 'Auto Speed' और 'On-the-Go' टेस्ट कर रही है. ये दोनों फीचर्स फिलहाल सिर्फ YouTube Premium यूज़र्स के लिए उपलब्ध हैं. जैसा कि आप जानते हैं, YouTube Premium में आपको बिना विज्ञापन वीडियो देखने की सुविधा मिलती है, साथ ही कुछ नए और एक्सपेरिमेंटल फीचर्स भी सबसे पहले देखने को मिलते हैं.

Auto Speed फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम समय में ज्यादा कंटेंट देखना चाहते हैं. यह फीचर वीडियो के दौरान अपने आप प्लेबैक स्पीड को बढ़ा या घटा देता है. यानी आपको बार-बार स्पीड बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. YouTube का कहना है कि इससे आपका समय बचेगा और आप वीडियो को आसानी से समझ भी पाएंगे.

इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको वीडियो के प्लेबैक स्पीड वाले ऑप्शन में जाना होगा, जहां 'Auto Speed' का नया ऑप्शन दिखेगा. हालांकि, यह हर वीडियो पर काम नहीं करेगा. जिन वीडियो में यह फीचर सपोर्ट नहीं करेगा, वहां यह अपने आप बंद या छिपा रहेगा.

On-the-Go फीचर कैसे काम करता है?

दूसरा फीचर 'On-the-Go' खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो चलते-फिरते वीडियो या पॉडकास्ट सुनते हैं. यह फीचर वीडियो को ऐसे मोड में बदल देता है जिससे स्क्रीन पर कम डिस्ट्रैक्शन होता है. यानी आपको कमेंट्स या दूसरे विजुअल एलिमेंट्स नहीं दिखेंगे और आप सिर्फ कंटेंट पर ध्यान दे पाएंगे.

Advertisement

इस फीचर को आप मैन्युअली भी चालू कर सकते हैं. इसके लिए वीडियो के ऊपर दिए गए सेटिंग्स आइकन में जाकर 'More और फिर 'Premium Controls' में जाना होगा. इसके अलावा, यह फीचर अपने आप भी एक्टिव हो सकता है. अगर आपका फोन करीब 60 सेकंड तक मूवमेंट (जैसे चलना) डिटेक्ट करता है, तो यह फीचर अपने आप चालू हो जाएगा.

ये भी पढें - फोन की स्क्रीन पर दिखने वाला हरा डॉट क्या है? जानिए इसका असली मतलब

कब तक मिलेगा ये फीचर?

फिलहाल ये दोनों फीचर्स Android और iOS पर टेस्ट किए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूज़र्स इन्हें 27 अप्रैल तक ट्राय कर सकते हैं. इसके बाद Google यह फैसला करेगा कि इन फीचर्स को हमेशा के लिए रखा जाए या हटा दिया जाए.

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान का अमेरिका-इजरायल को झटका! होर्मुज पर रख दी चौंकाने वाली शर्त?