WhatsApp पर अनजान नंबर से आया संदिग्ध मैसेज? तुरंत अपनाएं ये 4 सुरक्षा कदम

WhatsApp Scam Alert: क्या सामने वाला आपको जल्दी-जल्दी जवाब देने के लिए दबाव बना रहा है? क्या वह धमकी दे रहा है या कह रहा है कि तुरंत पैसे ट्रांसफर करें? क्या वह आपसे पासवर्ड, OTP, PIN या बैंक डिटेल मांग रहा है?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

आजकल WhatsApp पर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कई बार कोई अनजान नंबर आपको मैसेज करता है और आपकी निजी या बैंक से जुड़ी जानकारी लेने की कोशिश करता है, तो तुरंत जवाब देने के बजाय थोड़ा रुककर सोचें. खुद से सवाल पूछें कि क्या यह नंबर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव है? क्या सामने वाला आपको जल्दी-जल्दी जवाब देने के लिए दबाव बना रहा है? क्या वह धमकी दे रहा है या कह रहा है कि तुरंत पैसे ट्रांसफर करें? क्या वह आपसे पासवर्ड, OTP, PIN या बैंक डिटेल मांग रहा है? अगर इन सवालों में से किसी का जवाब हां है, तो समझ लें कि मामला संदिग्ध हो सकता है. इसीलिए ठगी से बचने के लिए यहां बताई जा रही बातों का खास ध्यान रखें.

1. बातचीत तुरंत बंद करें
अगर आपको जरा भी शक हो, तो उस व्यक्ति से बातचीत बंद कर दें. अगर कॉल आ रही है तो कॉल काट दें और अगर मैसेज आ रहा है तो जवाब देना बंद कर दें. जब तक आप सामने वाले की पहचान की पुष्टि न कर लें, तब तक कोई भी निजी या वित्तीय जानकारी शेयर न करें. याद रखें, कोई भी बैंक या आधिकारिक संस्था कभी भी WhatsApp पर आपसे OTP या पासवर्ड नहीं मांगती.

2. ब्लॉक और रिपोर्ट करें
ऐसे यूज़र को ब्लॉक करना बहुत जरूरी है, ताकि वह दोबारा आपसे संपर्क न कर सके. इसके साथ ही उसे WhatsApp पर रिपोर्ट भी करें. रिपोर्ट करने से WhatsApp की टीम उस अकाउंट की जांच कर सकती है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई कर सकती है. इससे न सिर्फ आप सुरक्षित रहेंगे, बल्कि दूसरे यूज़र्स को भी ऐसे स्कैम से बचाया जा सकेगा.

3. प्राइवेसी सेटिंग्स अपडेट करें
अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग्स को जरूर चेक करें. आप तय कर सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल फोटो, स्टेटस और लास्ट सीन कौन देख सकता है. कोशिश करें कि ये जानकारी सिर्फ आपके कॉन्टैक्ट्स तक सीमित रहे. इसके अलावा, टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर चालू करें. 

4. सतर्क रहें
ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहने का सबसे बड़ा तरीका है सतर्क रहना. अगर कोई ऑफर बहुत ज्यादा अच्छा लग रहा है या कोई अचानक आपको इनाम जीतने की खबर दे रहा है, तो पहले उसकी सच्चाई जांचें. बिना सोचे-समझे किसी लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है.

Featured Video Of The Day
Peeragarhi Triple Death Case: 'बाबा' कमरुद्दीन ने कैसे खिलाए 'मौत के लड्डू'? AI से समझे |NDTV India