क्या अब WhatsApp भी होगा Paid? आ रहा है नया WhatsApp Plus प्लान, मिलेंगे ये खास फीचर्स

कंपनी ने अभी तक इसके फीचर्स, कीमत या लॉन्च डेट को ऑफिशियल रूप से कन्फर्म नहीं किया है. इसलिए फिलहाल यूज़र्स को इसके बारे में थोड़ा इंतजार करना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

WhatsApp जल्द ही अपने यूज़र्स के लिए एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर सकती है, जिसका नाम WhatsApp Plus हो सकता है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक ऑप्शनल प्लान होगा, यानी जो लोग अभी फ्री में व्हाट्सऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, वे आगे भी बिना पैसे दिए ऐप का उपयोग कर सकेंगे. लेकिन जो यूज़र अपने ऐप को थोड़ा अलग और खास बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह प्रीमियम प्लान कई नए कस्टमाइजेशन फीचर्स लेकर आ सकता है.

WhatsApp Plus का मुख्य उद्देश्य यूज़र्स को अपने ऐप को अपनी पसंद के अनुसार बदलने का ऑप्शन देना है. इससे लोग अपने व्हाट्सऐप इंटरफेस को ज्यादा पर्सनल बना पाएंगे.

WhatsApp Plus में क्या होगा खास?
रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp Plus में यूज़र्स को ऐप के लुक को बदलने के कई नए ऑप्शन मिल सकते हैं. इसमें लगभग 14 नए WhatsApp ऐप आइकन दिए जा सकते हैं, जिन्हें यूज़र अपनी पसंद के अनुसार चुन सकेंगे. इसके अलावा इंटरफेस के लिए कई अलग-अलग रंग ऑप्शन भी मिल सकते हैं, जिससे ऐप का थीम और एक्सेंट कलर बदला जा सकेगा.

इसका फायदा यह होगा कि हर यूज़र अपने फोन में WhatsApp को बिल्कुल अलग स्टाइल में इस्तेमाल कर सकेगा. जैसे कोई यूज़र ग्रीन के बजाय ब्लू या किसी दूसरे रंग का इंटरफेस चुन सकता है. इससे ऐप ज्यादा पर्सनलाइज्ड और बढ़िया दिखाई देगा.

हालांकि,WhatsApp के मुख्य फीचर्स जैसे मैसेज भेजना, कॉल करना और वॉइस नोट भेजना पहले की तरह ही काम करेंगे. इन बेसिक सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

पिन चैट लिमिट में बड़ा बदलाव
WhatsApp Plus के साथ एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अभी नॉर्मल व्हाट्सऐप में यूज़र केवल तीन चैट को ही पिन कर सकते हैं, ताकि वे हमेशा ऊपर दिखाई दें. लेकिन प्रीमियम प्लान में यह सीमा बढ़ाकर 20 चैट तक की जा सकती है.

Advertisement

एक्सक्लूसिव रिंगटोन और स्टिकर
WhatsApp Plus सब्सक्राइब करने वाले यूज़र्स को कुछ खास रिंगटोन भी मिल सकती हैं, जो सामान्य यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगी. इन रिंगटोन को अलग-अलग स्टाइल में डिजाइन किया जा सकता है, ताकि लोग अपनी पसंद या मूड के हिसाब से कॉल नोटिफिकेशन चुन सकें.

इन खास रिंगटोन की मदद से यूज़र आसानी से पहचान सकेंगे कि कॉल WhatsApp से आ रही है या किसी दूसरे ऐप से. इसके अलावा प्रीमियम यूज़र्स को कुछ एक्सक्लूसिव स्टिकर भी मिल सकते हैं, जो फ्री वर्जन में उपलब्ध नहीं होंगे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पेड वर्जन में मैसेज रिएक्शन फीचर को और ज्यादा इंटरैक्टिव बनाया जा सकता है, जिससे चैटिंग का अनुभव और मजेदार हो जाएगा.

Advertisement

कब लॉन्च होगा WhatsApp Plus?
टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp Plus फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और जब यह लॉन्च होगा तो इसे Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है. कंपनी ने अभी तक इसके फीचर्स, कीमत या लॉन्च डेट को ऑफिशियल रूप से कन्फर्म नहीं किया है. इसलिए फिलहाल यूज़र्स को इसके बारे में थोड़ा इंतजार करना होगा.

Featured Video Of The Day
Sukhoi Fighter Jet Crash: Assam में क्रैश हुए सुखोई फाइटर जेट में दोनों पायलट की मौत | Breaking
Topics mentioned in this article