WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे Chat, जानिए क्या है ये नया कमाल का फीचर

WhatsApp ने Username बनाने के लिए कुछ खास नियम तय किए हैं ताकि हर यूजर का नाम यूनिक और सुरक्षित रहे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
WhatsApp का नया Username फीचर क्या है?

WhatsApp अब अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा और काम का अपडेट लाने की तैयारी कर रहा है. इस नए अपडेट में आपको किसी से चैट करने के लिए अपना फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके बजाय, आप एक यूनिक 'Username' बनाकर लोगों से जुड़ सकेंगे. यानी अब आपकी प्राइवेसी पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी. इस फीचर की मदद से आप सिर्फ अपना यूजरनेम शेयर करके चैट शुरू कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp इस फीचर को धीरे-धीरे लॉन्च करेगा.

Username बनाने के नियम क्या होंगे?

WhatsApp ने Username बनाने के लिए कुछ खास नियम तय किए हैं ताकि हर यूजर का नाम यूनिक और सुरक्षित रहे. सबसे पहले, आपका Username 'www' से शुरू नहीं हो सकता और न ही '.com' या '.in' पर खत्म हो सकता है, क्योंकि ये वेबसाइट जैसे दिखते हैं.

इसके अलावा, Username में कम से कम एक अक्षर होना जरूरी है. यानी आप सिर्फ नंबर या सिंबल से Username नहीं बना सकते. इसमें केवल छोटे अक्षर (a–z), नंबर (0–9), डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Username की लंबाई भी तय की गई है. यह कम से कम 3 और ज्यादा से ज्यादा 35 कैरेक्टर का होना चाहिए. साथ ही, अगर आपका चुना हुआ Username पहले से किसी और द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है, तो आपको दूसरा नाम चुनना होगा.

Advertisement

Username Key से बढ़ेगी सिक्योरिटी

WhatsApp इस फीचर में एक और खास चीज जोड़ रहा है, जिसे 'Username Key' कहा जा रहा है. यह एक 4 अंकों का कोड होगा, जो तब काम आएगा जब कोई व्यक्ति पहली बार आपसे संपर्क करेगा.

ये भी पढ़ें - WhatsApp का मास्टरस्ट्रोक! अब कॉल पर नहीं सुनाई देगा पीछे का शोर, बस बदल लें ये एक सेटिंग

Advertisement

अगर आप चाहें, तो इस फीचर को ऑन कर सकते हैं. इससे आपकी प्राइवेसी और ज्यादा मजबूत हो जाएगी, क्योंकि कोई भी व्यक्ति तभी आपसे संपर्क कर पाएगा जब उसके पास आपका Username और यह 4 अंकों का कोड दोनों होंगे.

Meta प्लेटफॉर्म्स पर एक जैसा Username?

WhatsApp आपको यह भी सुविधा दे सकता है कि आप Instagram और Facebook जैसे Meta प्लेटफॉर्म्स पर एक ही Username इस्तेमाल करें. इससे लोगों के लिए आपको ढूंढना आसान हो जाएगा..

कब तक आएगा यह फीचर?

यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग में है और कुछ चुनिंदा यूज़र्स को ही दिया गया है, जिन्होंने WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन अपडेट किया है. धीरे-धीरे इसे और लोगों तक पहुंचाया जाएगा. 

Featured Video Of The Day
पहले हम यहीं थे.. पुरानी संसद भवन को देख नीतीश कुमार ने जोड़े हाथ
Topics mentioned in this article