Vivo T5 Pro 5G आ रहा है! एक बार चार्ज करो और दिनभर चलाओ, जानिए इस पावरफुल स्मार्टफोन में और क्या है खास

Vivo T5 Pro 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है. इस फोन में 9,020mAh की पावरफुल बैटरी दी जाएगी, जो पिछले मॉडल Vivo T4 Pro की 6,500mAh बैटरी से काफी बड़ी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vivo T5 Pro 5G लॉन्च की तैयारी

Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G के लॉन्च की तारीख 15 अप्रैल तय कर दी है. यह फोन भारत में कंपनी की T-सीरीज का नया मॉडल होगा और पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T4 Pro का अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है. कंपनी ने इस लॉन्च की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए दी है. कंपनी इसे दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी, जिससे यूजर्स को अपनी पसंद के अनुसार चुनने का ऑप्शन मिलेगा. यहां जानिए इस फोन में क्या-क्या होने वाला है खास

Vivo T5 Pro 5G की बैटरी

Vivo T5 Pro 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है. इस फोन में 9,020mAh की पावरफुल बैटरी दी जाएगी, जो पिछले मॉडल Vivo T4 Pro की 6,500mAh बैटरी से काफी बड़ी है. इसका मतलब है कि यूजर्स को लंबे समय तक बैटरी बैकअप मिलेगा और बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके साथ ही फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है, जिससे फोन बहुत तेजी से चार्ज हो सकेगा.

Vivo T5 Pro 5G का डिस्प्ले

रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo T5 Pro 5G में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसमें 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलेगा. इससे स्क्रीन काफी स्मूद और शानदार दिखाई देगी, खासकर गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान. यह अपग्रेड Vivo T4 Pro के 120Hz डिस्प्ले से बेहतर माना जा रहा है. परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए काफी पावरफुल होगा.

ये भी पढ़ें - Main, Wide-angle और Macro कैमरा में क्या फर्क है? जानिए तीनों से आखिर कैसी तस्वीरें खींची जानी चाहिए

Advertisement

Vivo T5 Pro 5G के फीचर्स

यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आ सकता है, जिससे यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा. साथ ही इसमें IP68+ और IP69+ रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा. इसका मतलब है कि यह फोन खराब मौसम या हल्की बारिश में भी आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है.

Vivo T5 Pro 5G की कीमत

Vivo T5 Pro 5G के बेस वेरिएंट (8GB RAM और 128GB स्टोरेज) की कीमत लगभग ₹29,999 हो सकती है. यह कीमत पिछले मॉडल Vivo T4 Pro के ₹27,999 लॉन्च प्राइस के आसपास ही रखी गई है, जिससे यह एक वैल्यू फॉर मनी डिवाइस बन सकता है. यहा फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Iran Ceasefire के बीच Donald Trump का बड़ा ऐलान, Uranium Enrichment, Sanctions Relief पर नया दांव