Sony के नए फ्लैगशिप ईयरबड्स 12 फरवरी को होंगे लॉन्च? WF-1000XM6 ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Sony के टीज़र वीडियो के मुताबिक इसे 'नेक्स्ट जनरेशन' शब्द अपने आप में बहुत कुछ कहता है. क्योंकि कंपनी इस बार सिर्फ मामूली अपग्रेड नहीं, बल्कि यूज़र एक्सपीरियंस को एक नए लेवल पर ले जाने की तैयारी में है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Sony ने हाल ही में एक टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि वह 12 फरवरी को अपनी “नेक्स्ट जनरेशन ऑफ ईयरबड्स” को पेश करने वाली है. लेकिन Sony ने अभी तक इस ईयरबड्स का नाम नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कंपनी के नए फ्लैगशिप ट्रू वायरलेस ईयरबड्स हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इन ट्रू वायरलेस ईयरबड्स का नाम WF-1000XM6 नाम दिया जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह मॉडल 2023 में लॉन्च हुए WF-1000XM5 का सक्सेसर होगा.

Sony के टीज़र वीडियो के मुताबिक इसे 'नेक्स्ट जनरेशन' शब्द अपने आप में बहुत कुछ कहता है. क्योंकि कंपनी इस बार सिर्फ मामूली अपग्रेड नहीं, बल्कि यूज़र एक्सपीरियंस को एक नए लेवल पर ले जाने की तैयारी में है. डिजाइन, साउंड क्वालिटी, नॉइज़ कैंसलेशन और बैटरी लाइफ जैसे अहम पहलुओं में सुधार देखने को मिल सकता है.

Sony की WF-1000XM सीरीज़ को हमेशा से प्रीमियम ऑडियो कैटेगरी में टॉप माना गया है. WF-1000XM5 को भी शानदार एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन, क्लियर कॉल क्वालिटी और बैलेंस्ड साउंड के लिए खूब सराहना मिली थी. ऐसे में WF-1000XM6 से यूज़र्स को और बेहतर परफॉर्मेंस, ज्यादा स्मार्ट फीचर्स और शायद हल्का व ज्यादा कम्फर्टेबल डिजाइन मिलने की उम्मीद है.

फिलहाल Sony की तरफ से सिर्फ लॉन्च डेट और “नेक्स्ट जनरेशन ईयरबड्स” का संकेत ही दिया गया है. WF-1000XM6 नाम, फीचर्स और कीमत को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में 12 फरवरी का इंतज़ार और भी रोमांचक हो गया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरानी जहाज पर US का कब्जा! Donald Trump | America | Mic On Hai
Topics mentioned in this article