WhatsApp का छुपा हुआ फीचर! बिना नंबर सेव किए ऐसे करें चैट, 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते

WhatsApp Trick: अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर हैं, तो एक और आसान तरीका है जिससे आप बिना नंबर सेव किए चैट शुरू कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

हमें अक्सर अंजान लोगों के भी नंबर सेव करने पड़ते हैं सिर्फ इसीलिए कि कि WhatsApp पर चैट के जरिए मैसेज भेज सकें. लेकिन काम के बाद हमारे कान्टैक्ट में उनकी कोई जरूरत नहीं पड़ती. कई बार ऐसा होता है कि नंबर सेव होने की वजह से वो हमारी WhatsApp स्टोरी आदि भी देखते हैं. अब क्योंकि कई लोगों से बार-बार काम पड़ता है, इसीलिए उनके कान्टैक्ट को सेव करना पड़ता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि WhatsApp एक मज़ेदार फीचर के बारे में हमें पता चल चुका है. इस फीचर में अब आप बिना नंबर सेव किए भी किसी से सीधे चैट कर सकते हैं. 

इसके लिए सबसे पहले आपको उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर WhatsApp पर चैट पर लाना होगा. इसके लिए आप उस नंबर को खुद को ही भेज सकते हैं या अपने किसी दोस्त को भेज सकते हैं. जब यह नंबर चैट में ब्लू कलर (लिंक) में दिखने लगे, तब उस पर टैप करें.

जैसे ही आप नंबर पर क्लिक करेंगे, आपके सामने कई ऑप्शन आ जाएंगे जैसे Message, Audio, Video, Pay और Info. अगर आप उस व्यक्ति से चैट शुरू करना चाहते हैं, तो बस 'Message' पर टैप करें. इसके बाद सीधे उस व्यक्ति की WhatsApp चैट खुल जाएगी और आप बिना नंबर सेव किए उससे बातचीत शुरू कर सकते हैं.

इस तरीके की खास बात यह है कि आप सिर्फ मैसेज ही नहीं, बल्कि वॉइस कॉल, वीडियो कॉल और यहां तक कि पेमेंट भी कर सकते हैं, बिना नंबर सेव किए.

Advertisement

ये भी पढ़ें - पुराना या अजीबोगरीब Email ID अब बदल सकेंगे आप, Gmail यूजर्स का मिला बेहद खास अपडेट

अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर हैं, तो एक और आसान तरीका है जिससे आप बिना नंबर सेव किए चैट शुरू कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने ब्राउज़र जैसे Chrome में एक लिंक टाइप करना होगा: https://wa.me/91XXXXXXXXXX

Advertisement

यहां '91' भारत का कंट्री कोड है और उसके बाद आपको उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर लिखना होगा. जैसे ही आप इस लिंक को ओपन करेंगे, 'Continue to WhatsApp' या 'WhatsApp Web' का ऑप्शन दिखाई देगा. उस पर क्लिक करते ही आप सीधे उस व्यक्ति के साथ चैट शुरू कर सकते हैं.

यह फीचर आपके फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट को साफ रखने में मदद करता है और आपको बार-बार नंबर सेव करने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे आप जल्दी और आसानी से किसी से भी WhatsApp पर चैट कर सकते हैं, बिना किसी झंझट के.

Featured Video Of The Day
Malda Violence का 'मास्टरमाइंड' गिरफ्तार, चुनाव में 'ध्रुवीकरण' का हथियार? | Mofakkerul Islam
Topics mentioned in this article