Sarvam AI लाएगा 'मेड इन इंडिया' स्‍मार्ट चश्‍मा, फीचर फोन में AI के लिए HMD से डील, पूरी अपडेट ये रही

समिट के दौरान कुमार ने फीचर फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लाने के लिए टेक्नोलॉजी और मोबाइल फोन निर्माता कंपनी HMD के साथ साझेदारी की भी घोषणा की. उनका कहना था कि AI के लिए केवल सॉफ्टवेयर ही नहीं, बल्कि डिवाइस लेयर में भी आत्मनिर्भरता जरूरी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सर्वम AI मई में लॉन्‍च करेगा अपना देसी स्‍मार्ट चश्‍मा

सॉवरेन AI मॉडल बनाने वाली भारतीय कंपनी Sarvam AI इस साल मई तक अपना ‘मेड-इन-इंडिया' स्मार्ट वियरेबल लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी के सह-संस्थापक प्रत्युष कुमार ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में बताया कि Sarvam जल्द ही अपना स्मार्ट ग्लास 'Sarvam Kaze' बाजार में उतारेगा, जिसे भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है.

समिट के दौरान कुमार ने फीचर फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लाने के लिए टेक्नोलॉजी और मोबाइल फोन निर्माता कंपनी HMD के साथ साझेदारी की भी घोषणा की. उनका कहना था कि AI के लिए केवल सॉफ्टवेयर ही नहीं, बल्कि डिवाइस लेयर में भी आत्मनिर्भरता जरूरी है. उन्होंने कहा कि Sarvam का स्मार्ट ग्लास बाजार में मौजूद अन्य डिवाइस से अलग होगा, क्योंकि इसमें डेवलपर्स को नए एप्लिकेशन बनाने की सुविधा मिलेगी.

क्वालकॉम के साथ इनोवेशन को बढ़ावा 

कंपनी ने यह भी बताया कि वह क्वालकॉम के साथ मिलकर भारतीय भाषाओं और स्थानीय जरूरतों के मुताबिक जेनरेटिव AI सॉल्यूशन विकसित कर रही है. इस सहयोग के तहत स्मार्टफोन, पीसी, वियरेबल, XR, IoT, ऑटोमोटिव और डेटा सेंटर जैसे कई सेक्टर में इनोवेशन को बढ़ावा दिया जाएगा.

जर्मन कंपनी बॉश के साथ भी साझेदारी

इसके अलावा Sarvam ने जर्मन कंपनी बॉश के साथ साझेदारी का ऐलान किया है, जिसके तहत कारों के डैशबोर्ड और पैनल में AI तकनीक को शामिल किया जाएगा. कंपनी का मानना है कि आने वाले समय में AI डिवाइस और स्मार्ट वियरेबल टेक्नोलॉजी भारतीय बाजार में तेजी से बढ़ने वाली है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान-अमेरिका के बीच समुद्र में होगा महायुद्ध? | Donald Trump