Samsung का बड़ा धमाका! Galaxy A57 और A37 भारत में लॉन्च, जानिए क्या है खास फीचर्स और कीमत

Samsung ने अभी तक इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह जानकारी दी है कि ये फोन भारत में 10 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Samsung ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Galaxy A57 और Galaxy A37 लॉन्च कर दिए हैं. ये दोनों फोन कंपनी की A-सीरीज का हिस्सा हैं और पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A56 और Galaxy A36 के अपग्रेड वर्जन हैं. कंपनी हर साल अपनी A-सीरीज में नए फीचर्स जोड़कर यूजर्स को बेहतर अनुभव देने की कोशिश करती है, और इस बार भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं.

इन नए स्मार्टफोन्स में खास तौर पर बेहतर कैमरा, तेज प्रोसेसर, स्मूद डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ दी गई है, जिससे यूजर्स को एक शानदार परफॉर्मेंस मिलती है. Samsung का फोकस इस बार उन यूजर्स पर है जो मिड-रेंज में प्रीमियम अनुभव चाहते हैं.

डिस्प्ले और डिजाइन

दोनों स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच का बड़ा FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसका मतलब है कि स्क्रीन बहुत स्मूद और क्लियर दिखेगी, चाहे आप गेम खेल रहे हों या वीडियो देख रहे हों. इसके अलावा Vision Booster फीचर भी दिया गया है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

डिजाइन की बात करें तो दोनों फोन प्रीमियम लुक के साथ आते हैं और अलग-अलग आकर्षक रंगों में उपलब्ध होंगे. Galaxy A57 में नेवी, आइस ब्लू और लाइलैक जैसे रंग मिलते हैं, जबकि Galaxy A37 में लैवेंडर, चारकोल और ग्रेग्रीन ऑप्शन दिए गए हैं.

Advertisement

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के मामले में Galaxy A57 में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Galaxy A37 में Exynos 1480 चिपसेट मिलता है. दोनों फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन है, जिससे आप आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकते हैं और ज्यादा डेटा स्टोर कर सकते हैं.

ये स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलते हैं. Samsung ने इन फोन्स के लिए 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी किया है, जो यूजर्स के लिए एक बड़ा फायदा है.

Advertisement

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का मेन कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है. हालांकि, दोनों में अल्ट्रा-वाइड कैमरा अलग है. Galaxy A57 में 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जबकि Galaxy A37 में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है.

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे अच्छी क्वालिटी की फोटो और वीडियो मिलती है.

बैटरी की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आसानी से चल सकती है. इसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें - AirDrop जैसा फीचर अब Samsung Galaxy फोन में! अब Android से iPhone में सीधे भेज सकेंगे फाइल, जानिए कैसे

Advertisement

फोन की कीमत 

Samsung ने अभी तक इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह जानकारी दी है कि ये फोन भारत में 10 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

Featured Video Of The Day
Trump का 15 सूत्रीय Plan: क्या रुक जाएगी Iran-Israel जंग? | Trump’s Peace Proposal for Iran#shorts
Topics mentioned in this article