S26 Ultra आते ही गिरा S25 Ultra का दाम! मिल रही है ₹20,000 से ज्यादा की भारी छूट

Samsung ने Galaxy S25 Ultra के सभी वेरिएंट की कीमत कम की है. 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल, जिसकी कीमत पहले 1,29,999 रुपये थी, अब घटकर 1,19,999 रुपये हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Samsung ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत भारत में कम कर दी है. यह कटौती नए Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च के बाद की गई है, जिससे पुराने फ्लैगशिप को खरीदना अब ज्यादा आसान और किफायती हो गया है. कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नई कीमतें दिखने लगी हैं, लेकिन असली फायदा रिटेल स्टोर्स पर मिल रहा है, जहां बैंक ऑफर्स के साथ यह फोन और भी सस्ता मिल रहा है.

Samsung ने Galaxy S25 Ultra के सभी वेरिएंट की कीमत कम की है. 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल, जिसकी कीमत पहले 1,29,999 रुपये थी, अब घटकर 1,19,999 रुपये हो गई है. वहीं 512GB वेरिएंट अब 1,39,999 रुपये में और 1TB वेरिएंट 1,65,999 रुपये में मिल रहा है.

लेकिन अगर आप Vijay Sales से खरीदते हैं, तो आपको और ज्यादा फायदा मिल सकता है. यहां HDFC, ICICI और OneCard जैसे बैंक कार्ड्स पर करीब 10,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है. इस तरह बेस मॉडल की इफेक्टिव कीमत लगभग 1,09,999 रुपये तक आ जाती है, जो इस लेवल के फ्लैगशिप फोन के लिए काफी अच्छा डील माना जा रहा है.

वहीं, नया Galaxy S26 Ultra कुछ अपग्रेड्स के साथ आता है. इसमें तेज चार्जिंग, बेहतर AI परफॉर्मेंस वाला नया प्रोसेसर, थोड़ा स्लिम डिजाइन और कैमरा में सुधार देखने को मिलता है. इसके अलावा इसमें एक नया प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर भी जोड़ा गया है.

Advertisement

हालांकि, इन अपग्रेड्स के बावजूद इसकी शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये है, जो S25 Ultra से ज्यादा है. ऐसे में कई यूजर्स के लिए यह फैसला मुश्किल हो सकता है कि क्या ये नए फीचर्स इतनी ज्यादा कीमत के लायक हैं या नहीं.

Galaxy S25 Ultra आज भी एक पावरफुल फ्लैगशिप फोन है. इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 12GB RAM और 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चलती है. चाहे आप गेमिंग करें, मल्टीटास्किंग करें या रोजमर्रा के काम, यह फोन स्मूद परफॉर्मेंस देता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - Apple का पहला Foldable iPhone! सामने आए डिजाइन और कीमत के बड़े खुलासे

इसका 6.8 इंच का AMOLED QHD+ डिस्प्ले इसकी सबसे बड़ी ताकत है, जो शानदार ब्राइटनेस और स्मूद एक्सपीरियंस देता है. तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है, जिससे वीडियो देखना और ब्राउजिंग करना प्रीमियम फील देता है.

कैमरा सेटअप भी काफी शानदार है, जिसमें मल्टीपल लेंस और जूम कैमरा शामिल हैं. इससे आप दूर की चीजों की भी क्लियर फोटो ले सकते हैं. फोटो क्वालिटी और वीडियो रिकॉर्डिंग दोनों ही काफी अच्छे हैं.

और सबसे खास है इसका S Pen, जो इस फोन को बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है. नोट्स लेना, फोटो एडिट करना या अलग तरीके से फोन चलाना - यह फीचर यूजर्स को एक यूनिक एक्सपीरियंस देता है.

नई कीमत और बैंक ऑफर्स के बाद Galaxy S25 Ultra अब और भी वैल्यू फॉर मनी बन गया है. अगर आपको S26 Ultra महंगा लग रहा है, तो यह फोन लगभग वही फ्लैगशिप एक्सपीरियंस कम कीमत में दे रहा है. जो यूजर्स एक पावरफुल और फीचर-लोडेड Samsung फोन चाहते हैं, उनके लिए यह डील इस समय काफी समझदारी भरा फैसला हो सकता है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Strait of Hormuz Crisis में Iran का दांव! US Ally Japan को राहत देकर क्या खेल पलटा | Middle East War