जासूसी का खतरा, डेटा चोरी का डर... Quantam Mission के चीफ ने बताया क्यों चीनी नहीं, स्वदेशी हों सेमीकंडक्टर

हाल ही में Quantum Mission of India ने आर्मी में 500 किलोमीटर का एक क्वांटम सेफ नेटवर्क बनाया और चीन के बाद ऐसा करने वाला भारत दूसरा देश है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

AI से नौकरी जाएंगी या फिर बढ़ेंगी? अगर नौकरी जाएंगी तो किस फील्ड को सबसे ज्यादा खतरा है? या फिर अगर AI सीखना है तो क्या सीखें और कैसे सीखें? अगर आपके मन में भी ये सभी सवाल हैं तो एचसीएल के को-फाउंडर और Quantum Mission of India के चेयरमैन अजय चौधरी ने NDTV को इन सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं. 

NDTV से बात करते हुए अजय चौधरी ने बताया कि AI सीखना हर फील्ड में बहुत जरूरी है, तभी आप वक्त के साथ आगे बढ़ पाएंगे, जिसने AI नहीं सीखा तो आप पीछे रह जाएंगे. उन्होंने आगे देश की साइबर सुरक्षा को लेकर भी बड़ी चेतावनी दी. चेयरमैन अजय चौधरी ने दावा किया कि चायनीज चिप भारत की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं.

NDTV AI Summit में उन्होंने कहा कि आज के कंप्यूटर, मोबाइल फोन या CCTV जैसे उपकरण में चीनी चिप लगी है, तो उसके जरिए चीन दूर बैठकर सिस्टम को नियंत्रित कर सकता है. उनके मुताबिक, ऐसी चिप्स में “ट्रैपडोर” डाले होते हैं, जिनके ज़रिए संवेदनशील डेटा सीधे चीन तक पहुंच सकता है.

अजय चौधरी ने यह भी रेखांकित किया कि भारत आज भी बड़े पैमाने पर हार्डवेयर के लिए चीन पर निर्भर है. यह निर्भरता राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज़ से जोखिम पैदा करती है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति चीनी चिप वाले कंप्यूटर के सामने बैठा है, तो उसकी गतिविधियों की निगरानी तक संभव हो सकती है.

Advertisement

AI Summit के मंच से उन्होंने स्वदेशी सेमीकंडक्टर और सुरक्षित हार्डवेयर इकोसिस्टम विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि भारत डिजिटल और रणनीतिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके. 

इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि उनकी कंपनी Quantam Mission of India में 4 एरिया में काम कर रहे हैं. पहला क्वांटम कंप्यूटर, क्वांटम कम्यूनिकेशन, क्वांटम सेंसिंग, डिवाइसेज़ पर काम कर रहे हैं. इन चारों ही एरिया में 800 साइंटिंस्ट और 60 स्टार्टअप्स भी इस सफर में साथ काम कर रहे हैं. 

Advertisement

हाल ही में Quantam Mission of India ने आर्मी में 500 किलोमीटर का एक क्वांटम सेफ नेटवर्क बनाया और चीन के बाद ऐसा करने वाला भारत दूसरा देश है. 

आप एचसीएल के को-फाउंडर और Quantam Mission of India के चेयरमैन अजय चौधरी की NDTV से सीधी बातचीत इस वीडियो में देख सकते हैं. 

Featured Video Of The Day
Gas Cylinder Reality Check: Delhi में गैस सिलेंडर को लेकर क्या है जमीनी हालात? खुद देखें | LPG
Topics mentioned in this article