अब Instagram और Facebook से कमाओ पैसा! Meta का नया फीचर बदल देगा क्रिएटर्स की कमाई का तरीका

Meta इस फीचर के साथ AI का भी इस्तेमाल कर रहा है ताकि शॉपिंग एक्सपीरियंस और बेहतर हो सके. जब यूजर किसी प्रोडक्ट पर क्लिक करेगा, तो उसे AI की मदद से बने डिटेल्स, रिव्यू और स्पेसिफिकेशन दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Meta ने Facebook और Instagram पर एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब कंटेंट क्रिएटर्स आसानी से पैसे कमा सकते हैं. इस फीचर का नाम है Affiliate Shopping. इसके जरिए क्रिएटर्स अपने पोस्ट और Reels में सीधे प्रोडक्ट को टैग कर सकते हैं और जब कोई यूजर उस प्रोडक्ट को खरीदता है, तो क्रिएटर को उसका कमीशन मिलता है.

यह अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने कंटेंट से कमाई करना चाहते हैं. Meta का मकसद अपने प्लेटफॉर्म को सिर्फ सोशल नेटवर्क नहीं बल्कि एक बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म बनाना है.

कैसे होगी कमाई ?

इस नए फीचर में क्रिएटर्स को अब अलग से लिंक देने या bio में लिंक डालने की जरूरत नहीं होगी. वे सीधे अपने पोस्ट या वीडियो में प्रोडक्ट टैग कर सकते हैं. जब कोई यूजर उस टैग पर क्लिक करता है, तो वह सीधे उस प्रोडक्ट की वेबसाइट या ऐप पर चला जाता है.

अगर यूजर उस प्रोडक्ट को खरीदता है, तो क्रिएटर को उसका कुछ प्रतिशत कमीशन मिलता है. इससे कमाई का तरीका आसान और ज्यादा नेचुरल बन जाता है. अब लोगों को शॉपिंग के लिए बार-बार ऐप से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें - 20 साल की लड़की ने Instagram और YouTube के खिलाफ जीता केस, अब ये कंपनियां देंगी उसे 24 करोड़

शॉपिंग एक्सपीरियंस और AI का रोल

Meta इस फीचर के साथ AI का भी इस्तेमाल कर रहा है ताकि शॉपिंग एक्सपीरियंस और बेहतर हो सके. जब यूजर किसी प्रोडक्ट पर क्लिक करेगा, तो उसे AI की मदद से बने डिटेल्स, रिव्यू और स्पेसिफिकेशन दिखाई देंगे.

Advertisement

इससे यूजर जल्दी और सही फैसला ले पाएंगे. इसके अलावा Meta एक 'Buy Now' बटन भी टेस्ट कर रहा है, जिससे यूजर सिर्फ एक टैप में प्रोडक्ट खरीद सकते हैं. इसमें PayPal और Stripe जैसे पेमेंट ऑप्शन भी जोड़े जा रहे हैं, जिससे खरीदारी और आसान हो जाएगी.

Meta ने बताया है कि यह फीचर शुरुआत में Amazon और Shopee जैसे प्लेटफॉर्म के साथ लॉन्च किया गया है. आने वाले समय में eBay, Temu और Mercado Libre जैसे बड़े प्लेटफॉर्म भी इसमें शामिल होंगे. फिलहाल यह फीचर कुछ देशों में शुरू किया गया है और धीरे-धीरे इसे दुनिया के बाकी हिस्सों में भी लॉन्च किया जाएगा. 

क्रिएटर्स के लिए नए टूल्स

इस अपडेट के साथ Meta ने क्रिएटर्स के लिए नए एनालिटिक्स टूल्स भी दिए हैं. इन टूल्स की मदद से वे देख सकते हैं कि कौन-सा पोस्ट ज्यादा क्लिक और सेल्स ला रहा है. इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि किस तरह का कंटेंट ज्यादा काम करता है.

इसके अलावा क्रिएटर्स अपने डैशबोर्ड में ही प्रोडक्ट की जानकारी, मिलने वाला कमीशन और परफॉर्मेंस डेटा देख सकते हैं. इससे वे अपनी कमाई को बेहतर तरीके से प्लान कर पाएंगे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
संभल और बरेली के SP की सगाई, रिंग सेरेमनी के बाद जमकर नाचे दोनों IPS, देखें VIDEO