सरकार Free में दे रही है 15,000 AI स्कॉलरशिप! VFX, Gemini, Veo, Vertex AI...की देगी ट्रेनिंग

इस दौरान 15,000 लोगों को Google Career Certificates और Google Cloud के जनरेटिव AI कोर्स के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी. इसके बाद दूसरे चरण में उन्हें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें वे असली प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बड़ा AI स्किलिंग प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है. इस योजना का उद्देश्य देश के करीब 15,000 लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की ऐसी स्किल्स सिखाना है, जो सीधे इंडस्ट्री में काम आ सकें.

यह प्रोग्राम खास तौर पर क्रिएटिव और मीडिया सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे नई तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें और भविष्य के लिए तैयार हो सकें.

किन स्किल्स में मिलेगी ट्रेनिंग?

इस पहल के तहत एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स (VFX), गेमिंग, कॉमिक्स और मीडिया टेक्नोलॉजी जैसे फील्ड में AI की ट्रेनिंग दी जाएगी. ह प्रोग्राम Indian Institute of Creative Technologies (IICT) के नेतृत्व में चलाया जाएगा और इसमें Google और YouTube की अहम भूमिका होगी.

इन तीनों ने मिलकर ऐसा कोर्स तैयार किया है, जिसमें एडवांस AI टूल्स, क्रिएटिव वर्कफ्लो और प्लेटफॉर्म के सही इस्तेमाल के बारे में सिखाया जाएगा. इससे नई पीढ़ी के क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स को बेहतर मौके मिलेंगे.

Advertisement

दो चरणों में होगा पूरा प्रोग्राम

यह AI स्किलिंग प्रोग्राम 2026 तक दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में लोगों को AI की बेसिक जानकारी दी जाएगी, ताकि वे इसकी समझ विकसित कर सकें.

इस दौरान 15,000 लोगों को Google Career Certificates और Google Cloud के जनरेटिव AI कोर्स के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी. इसके बाद दूसरे चरण में उन्हें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें वे असली प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे.

Advertisement

क्या-क्या सीखने को मिलेगा?

इस प्रोग्राम में स्टोरीटेलिंग के साथ-साथ Google के एडवांस AI टूल्स जैसे Gemini, Veo, Vertex AI आदि का इस्तेमाल सिखाया जाएगा. सके अलावा YouTube पर कंटेंट बनाने, उसे बेहतर बनाने और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के तरीके भी सिखाए जाएंगे.
 

Featured Video Of The Day
13 साल का Coma खत्म: India के पहले Passive Euthanasia मरीज Harish Rana का AIIMS Delhi में निधन
Topics mentioned in this article