Apple NEW CEO: कौन हैं जॉन टर्नस? जो बनेंगे Apple के नए बॉस

Apple में आने से पहले टर्नस Virtual Research Systems में काम कर चुके हैं. उन्होंने University of Pennsylvania से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
John Ternus बने Apple के नए CEO

Apple के नए CEO अब John Ternus होंगे. लंबे समय से कंपनी का नेतृत्व कर रहे Tim Cook 1 सितंबर को अपना CEO पद छोड़ देंगे. इसके बाद टिम कुक एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे. उसी दिन जॉन टर्नस CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे और Apple के बोर्ड में भी शामिल होंगे. यह बदलाव Apple के लिए एक नई पीढ़ी की शुरुआत माना जा रहा है.

कौन हैं John Ternus?

John Ternus काफी समय से Apple के साथ जुड़े हुए हैं. उन्होंने 2001 में कंपनी के प्रोडक्ट डिजाइन टीम में काम शुरू किया था. इसके बाद 2013 में वे हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट बने और 2021 में उन्हें सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में प्रमोट किया गया. इस दौरान उन्होंने Tim Cook के साथ मिलकर कई बड़े प्रोडक्ट्स के फैसलों में अहम भूमिका निभाई.

टर्नस ने Apple के लगभग सभी बड़े प्रोडक्ट्स जैसे iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और AirPods के डेवलपमेंट में नेतृत्व किया है. खासतौर पर Mac की बिक्री बढ़ाने में उनका बड़ा योगदान माना जाता है. हाल के सालों में Mac की मार्केट हिस्सेदारी बढ़ी है, जिसका श्रेय उनकी रणनीति को दिया जाता है.

बता दें, Apple में आने से पहले टर्नस Virtual Research Systems में काम कर चुके हैं. उन्होंने University of Pennsylvania से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.

Advertisement

Apple iPhone 18 Pro के नए कलर्स लीक! Dark Cherry समेत 4 शानदार ऑप्शन, लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा

iPhone Air और हार्डवेयर इनोवेशन

हाल ही में John Ternus ने iPhone Air को लॉन्च करने में नेतृत्व किया, जो 2017 के बाद Apple के फ्लैगशिप फोन में सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव माना जा रहा है. इससे यह साफ होता है कि कंपनी हार्डवेयर इनोवेशन पर लगातार फोकस बनाए हुए है और आगे भी नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Advertisement

John Ternus का CEO बनना Apple के लिए एक नई शुरुआत है. उनका अनुभव और टेक्निकल समझ कंपनी को AI और नई टेक्नोलॉजी के दौर में आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके नेतृत्व में Apple किस दिशा में आगे बढ़ता है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal Election 2026: Mamata ने किसे बोला- आप मेरी हत्या करना चाहते हैं?
Topics mentioned in this article