2007 के बाद Apple का सबसे बड़ा बदलाव! इस महीने आ रहा है iPhone Fold, जानिए क्या होना वाला है खास

iPhone Fold में 5.5 इंच का बाहरी डिस्प्ले और 7.8 इंच का बड़ा अंदरूनी डिस्प्ले मिल सकता है, जो खुलने पर iPad जैसा अनुभव देगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
iPhone Fold आ रहा है! Apple का सबसे बड़ा सरप्राइज

लंबे समय से लोग Apple के फोल्डेबल iPhone का इंतजार कर रहे हैं. पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि Apple को इस फोन को बनाने में कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिससे इसकी लॉन्चिंग में देरी हो सकती है. लेकिन अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार, Apple इस साल ही iPhone Fold लॉन्च करने की तैयारी में है और यूजर्स को जल्द ही यह फोन देखने को मिल सकता है.

Apple का बड़ा बदलाव

Apple पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखने वाली है. यह iPhone Fold कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव हो सकता है. अगर हम पुराने iPhones की बात करें, तो 2007 में पहला iPhone लॉन्च हुआ था, और उसके बाद डिजाइन में बहुत बड़े बदलाव कम ही देखने को मिले. लेकिन अब फोल्डेबल डिजाइन के साथ Apple पूरी तरह नया अनुभव देने की कोशिश कर रहा है.

iPhone Fold कब होगा लॉन्च?

रिपोर्ट के अनुसार, iPhone Fold को iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ Apple के 2026 के फॉल इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है. यह इवेंट आमतौर पर सितंबर में होता है, इसलिए उम्मीद है कि यह फोन भी सितंबर 2026 में लॉन्च हो जाएगा. लॉन्च के लगभग एक हफ्ते बाद यह बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है.

प्रोडक्शन भी हुआ शुरू

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple ने iPhone Fold का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. यह काम Foxconn की फैक्ट्री में हो रहा है, जो Apple के iPhones बनाने के लिए जानी जाती है. Foxconn की फैक्ट्रियां भारत में भी हैं, जिससे भविष्य में इसका निर्माण भारत में भी हो सकता है.

Advertisement

iPhone Fold का डिजाइन और फीचर्स

iPhone Fold में 5.5 इंच का बाहरी डिस्प्ले और 7.8 इंच का बड़ा अंदरूनी डिस्प्ले मिल सकता है, जो खुलने पर iPad जैसा अनुभव देगा. दोनों स्क्रीन AMOLED होंगी और हाई रिफ्रेश रेट के साथ आएंगी. फोन को पतला रखने के लिए Apple Face ID की जगह साइड में Touch ID दे सकता है. इसमें मजबूत Liquid Metal hinge दिया जा सकता है, जिससे फोन ज्यादा टिकाऊ बनेगा.

ये भी पढ़े - Main, Wide-angle और Macro कैमरा में क्या फर्क है? जानिए तीनों से आखिर कैसी तस्वीरें खींची जानी चाहिए

Advertisement

परफॉर्मेंस और कैमरा

इस फोन में नया A20 Pro चिपसेट मिल सकता है, जो पिछले A19 Pro से ज्यादा पावरफुल होगा. कैमरा की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा. साथ ही दोनों स्क्रीन पर एक-एक सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है.

iPhone Fold की कीमत कितनी हो सकती है?

iPhone Fold की कीमत काफी प्रीमियम हो सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत करीब $2400 (लगभग ₹2,22,000) हो सकती है. यह कीमत Samsung Galaxy Z Fold सीरीज से भी ज्यादा हो सकती है, जिससे यह एक हाई-एंड लग्जरी स्मार्टफोन बन जाएगा.

Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | ईरान के 10 प्वाइंट पर ट्रंप का बड़ा बयान, क्या अब टूट जाएगा सीजफायर | BREAKING
Topics mentioned in this article