iPhone लेने का सपना होगा पूरा! अब सिर्फ ₹35,000 से कम में मिलेगा iPhone 15, जानिए कैसे और कहां

Apple Days sale लिमिटेड समय के लिए है, इसलिए अगर आप iPhone 15 खरीदना चाहते हैं तो ये बिल्कुल सही मौका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
iPhone 15 अब सस्ता, जानिए कैसे मिल रहा है ₹35,000 से कम में

अगर आप iPhone खरीदने का सपना देख रहे थे, तो अब आपके लिए शानदार मौका आ गया है. भारत के पॉपुलर रिटेलर Vijay Sales की Apple Days सेल में iPhone 15 को बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है. सही ऑफर्स और एक्सचेंज का फायदा उठाकर आप इस प्रीमियम फोन को लगभग ₹35,000 से भी कम में खरीद सकते हैं, जो आमतौर पर मिड-रेंज Android फोन की कीमत होती है.

डील कैसे काम करती है?

इस समय iPhone 15 (128GB) की भारत में कीमत ₹59,900 है. लेकिन Vijay Sales इस पर ₹2,000 का सीधा डिस्काउंट दे रहा है, जिससे कीमत ₹56,900 हो जाती है. इसके अलावा SBI, ICICI और Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹2,000 का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है, जिससे कीमत घटकर ₹54,900 रह जाती है.

अब असली फायदा एक्सचेंज ऑफर में है. अगर आपके पुराने फोन की वैल्यू ₹10,000 है, तो आपको ₹10,000 का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा. यानी कुल ₹20,000 तक की अतिरिक्त बचत हो सकती है. इस तरह सभी ऑफर्स जोड़ने के बाद iPhone 15 की कीमत लगभग ₹34,900 तक आ सकती है. हालांकि, यह एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी.

फीचर्स अभी भी दमदार

भले ही iPhone 15 कुछ साल पुराना हो, लेकिन इसके फीचर्स आज भी काफी मजबूत हैं. इसमें Dynamic Island फीचर मिलता है, जो नोटिफिकेशन, म्यूजिक और चार्जिंग स्टेटस को स्मार्ट तरीके से दिखाता है. इसके अलावा USB Type-C पोर्ट दिया गया है, जिससे चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर आसान हो जाता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - iPhone 16 पर 4 हजार तो iPhone 17 पर मिल रहा है 5 हजार का डिस्काउंट, Apple की ये स्पेशन सेल मिस न करें!

फोन में A16 Bionic चिप दी गई है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देती है. चाहे आप वीडियो देखें, गेम खेलें या इंटरनेट ब्राउज करें, यह फोन हर काम आसानी से संभाल लेता है. इसमें 48MP का मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी शानदार रहती है.

Advertisement

 iPhone 15 vs iPhone 16

अगर आप iPhone 15 की तुलना iPhone 16 से करें, तो दोनों में ज्यादा बड़ा अंतर नहीं है. डिस्प्ले क्वालिटी, कैमरा सेटअप और बैटरी परफॉर्मेंस लगभग समान है. ऐसे में अगर आप कम बजट में iPhone लेना चाहते हैं, तो iPhone 15 एक समझदारी भरा फैसला है.

Apple Days सेल 

यह Apple Days सेल लिमिटेड समय के लिए है, इसलिए अगर आप iPhone 15 खरीदना चाहते हैं तो ये बिल्कुल सही मौका है. 

Featured Video Of The Day
Trump के 'पसंदीदा फील्ड मार्शल' Asim Munir! वर्दी छोड़ अब संभाल रहे हैं विदेश नीति?
Topics mentioned in this article