स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च कर दिया है. यह फोन कई नए और खास फीचर्स के साथ आता है, जैसे पावरफुल प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी. खास बात यह है कि कंपनी ने इस बार MediaTek की जगह Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जिससे फोन की परफॉर्मेंस और बेहतर होने की उम्मीद है.
Infinix Note 60 Pro का शानदार डिस्प्ले
इस फोन में 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसका मतलब है कि आपको बेहद स्मूद और क्लियर विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है. फोन की ब्राइटनेस भी काफी ज्यादा है, जो 4,500 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.
Infinix Note 60 Pro की परफॉर्मेंस
Infinix Note 60 Pro में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो इस सेगमेंट में एक पावरफुल चिपसेट माना जाता है. इसके साथ वर्चुअल RAM का सपोर्ट और बेहतर कूलिंग के लिए वेपर चेंबर सिस्टम भी दिया गया है, जिससे फोन ज्यादा गर्म नहीं होता. यह फोन Android 16 पर आधारित XOS 16 पर चलता है, जिससे यूजर्स को नया और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है.
Infinix Note 60 Pro की बैटरी
फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चल सकती है. इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.
Infinix Note 60 Pro काा कैमरा और साउंड
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
Infinix Note 60 Pro की कीमत
Infinix Note 60 Pro को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹31,999 में मिलता है, जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹34,999 में उपलब्ध है. यह फोन Deep Ocean Blue, Mocha Brown और Solar Orange जैसे आकर्षक रंगों में आता है.
यह स्मार्टफोन 15 अप्रैल से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, जिससे यूजर्स इसे आसानी से ऑर्डर कर सकेंगे.














