WhatsApp की 3 कमाल की सीक्रेट Tricks, कभी कोई नहीं देख पाएगा पर्सनल Chats

आए दिन WhatsApp से हुए फ्रॉड के केसेज़ सुनने में आ रहे हैं. ऐसे में अगर सही सेटिंग्स और फीचर्स की जानकारी न हो, तो नोटिफिकेशन, स्टोरेज और प्राइवेसी से जुड़ी समस्याएं और बढ़ सकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

WhatsApp आजकल लगभग हर व्यक्ति इस्तेमाल कर रहा है. इसी वजह से प्राइवेसी का खतरा बढ़ रहा है. आए दिन WhatsApp से हुए फ्रॉड के केसेज़ सुनने में आ रहे हैं. ऐसे में अगर सही सेटिंग्स और फीचर्स की जानकारी न हो, तो नोटिफिकेशन, स्टोरेज और प्राइवेसी से जुड़ी समस्याएं और बढ़ सकती हैं. कुछ आसान लेकिन जरूरी ट्रिक्स अपनाकर आप अपने WhatsApp को ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बना सकते हैं. यहां जानिए WhatsApp से जुड़े 3 कमाल के टिप्स के बारे में.

1. एडवांस्ड चैट प्राइवेसी
WhatsApp में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन होता है, जिसका मतलब है कि कंपनी खुद आपके मैसेज नहीं पढ़ सकती. लेकिन जिस व्यक्ति को आप मैसेज भेजते हैं, वह चाहे तो पूरी चैट एक्सपोर्ट कर सकता है. अगर आप चाहते हैं कि कोई आपकी चैट हिस्ट्री डाउनलोड या एक्सपोर्ट न कर सके, तो Advanced Chat Privacy फीचर ऑन करना जरूरी है.

यह फीचर हर चैट के लिए अलग-अलग ऑन करना पड़ता है, चाहे वह पर्सनल चैट हो या ग्रुप चैट. जब आप इसे एक्टिव कर देते हैं, तो आपकी भेजी गई फोटो सामने वाले के फोन में ऑटोमैटिक सेव नहीं होगी. साथ ही, उस चैट में AI फीचर्स भी बंद हो जाएंगे और कोई भी व्यक्ति उस पूरी चैट को अपने डिवाइस पर एक्सपोर्ट नहीं कर पाएगा.

कैसे करें - Chat - Contact or Group (Search name) - Advanced Chat Privacy को On कर दें.

2. अलग-अलग चैट को लॉक करें
आप WhatsApp पर अलग-अलग चैट को भी लॉक कर सकते हैं. इस फीचर की मदद से आप खास लोगों या ग्रुप्स की चैट को एक हिडन फोल्डर में डाल सकते हैं. ये चैट आपकी नॉर्मल चैट लिस्ट में दिखाई नहीं देंगी. इन्हें देखने के लिए आपको कॉन्टैक्ट या ग्रुप का नाम सर्च करना होगा.

अगर किसी को आपके फोन का एक्सेस मिल भी जाए और वह WhatsApp खोल ले, तब भी वह इन लॉक की गई चैट को बिना पासकोड या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के नहीं खोल पाएगा. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अपनी निजी बातचीत को ज्यादा सुरक्षित रखना चाहते हैं.

कैसे करें - Chat - Contact or Group (Search name) - Lock chat को On कर लें.

3. नोटिफिकेशन और स्टोरेज से राहत
WhatsApp का ज्यादा इस्तेमाल करने से फोन की स्टोरेज जल्दी भर जाती है और बार-बार नोटिफिकेशन आना भी डिस्टर्ब करता है. इसलिए जरूरी है कि आप गैर-जरूरी ग्रुप्स को म्यूट करें और ऑटो-डाउनलोड सेटिंग को कंट्रोल रखें. इससे आपके फोन की मेमोरी और दिमागी शांति दोनों बची रहेंगी.

Advertisement

कैसे करें -  Chat - Contact or Group (Search name) -Notifications -Yes को सलेक्ट कर लें.

Featured Video Of The Day
Shankaracharya Controversy: अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले आशुतोष पर भड़के फलाहारी महाराज