अब Android में iPhone जैसा कमाल! Tap To Share से बस फोन टच करते ही होगा डेटा ट्रांसफर

Googles Tap To Share Feature : यह फीचर सबसे पहले NFC (Near Field Communication) के जरिए दोनों फोन को कनेक्ट करेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Google का नया फीचर मचाएगा धमाल

Google अपने Android यूजर्स के लिए एक नया और बेहद काम का फीचर तैयार कर रहा है, जिसका नाम है 'Tap To Share'. इस फीचर की मदद से अब Android फोन यूजर्स सिर्फ दो फोन को पास लाकर फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट और अन्य डेटा तुरंत शेयर कर सकेंगे. यह फीचर काफी हद तक Apple NameDrop जैसा होगा, जो iPhone में पहले से मौजूद है.

कैसे काम करेगा Tap To Share फीचर?

इसके लिए सबसे पहले दोनों Android फोन अनलॉक होने चाहिए. इसके बाद यूजर्स को अपने फोन को एक-दूसरे के पास लाना होगा, जैसे कि दोनों फोन के टॉप हिस्से को टच कराना या स्क्रीन को आमने-सामने रखना.

जैसे ही दोनों डिवाइस सही तरीके से कनेक्ट होंगे, स्क्रीन पर एक हल्की एनिमेशन या ग्लो इफेक्ट दिखाई देगा, जो यह बताएगा कि फाइल शेयरिंग शुरू हो चुकी है या हो रही है.

NFC टेक्नोलॉजी होगी यूज

यह फीचर सबसे पहले NFC (Near Field Communication) के जरिए दोनों फोन को कनेक्ट करेगा. इसके बाद अगर बड़ी फाइल जैसे वीडियो या कई फोटो भेजनी हों, तो यह अपने आप Wi-Fi या Bluetooth का इस्तेमाल करेगा, जिससे फाइल तेजी से ट्रांसफर हो सके.

Advertisement

ये भी पढ़ें - 49 नए Themes के साथ WhatsApp चैट दिखेगी बिल्कुल नई! जानिए कब आएगा यह शानदार अपडेट

इसका मतलब है कि यूजर्स को न तो कोई ऐप खोलने की जरूरत होगी और न ही ज्यादा सेटिंग्स करने की, बस फोन पास लाना है और काम हो जाएगा.

Advertisement

कब तक मिलेगा यह फीचर?

रिपोर्ट्स के अनुसार यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. माना जा रहा है कि इसे इस साल के अंत तक Android 17 के साथ लॉन्च किया जा सकता है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bihar New CM | बिहार से 'सुशासन बाबू' की विदाई, BJP के 'सम्राट' होंगे नए CM | Politics