अगर आप Google Gemini का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सही प्रॉम्प्ट लिखना बहुत जरूरी है. अक्सर लोग सोचते हैं कि AI अपने आप सब समझ जाएगा, लेकिन असल में जितना स्पष्ट और सही निर्देश आप देंगे, उतना बेहतर परिणाम मिलेगा. Gemini एक स्मार्ट AI टूल है, लेकिन उसे यह बताना जरूरी है कि आपको क्या चाहिए, किस उद्देश्य से चाहिए और किस तरह का आउटपुट चाहिए. कुछ आसान नियमों का पालन करके आप अपनी प्रोडक्टिविटी कई गुना बढ़ा सकते हैं. आज आपको 5 आसान पॉइंट्स में समझाते हैं कि आपको Google Gemini से मनचाहा रिज़ल्ट कैसे मिल सकता है.
1. दोस्त की तरह बात करें
Gemini से बात करते समय रोबोटिक भाषा का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है. आप उससे वैसे ही बात कर सकते हैं जैसे किसी दोस्त या सहकर्मी से करते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप सिर्फ 'Training plan' लिख देंगे, तो जवाब सामान्य होगा, लेकिन अगर आप लिखें कि 'सेल्स टीम के लिए नए प्रोडक्ट लॉन्च के लिए एक ट्रेनिंग प्लान तैयार करें,' तो जवाब ज्यादा बेहतर मिलेगा.
2. सही निर्देश दें
Gemini सही और सटीक निर्देशों को अच्छी तरह फॉलो करता है, इसलिए अस्पष्ट शब्दों से बचें. अगर आप सिर्फ 'Marketing talking points' लिखेंगे, तो जवाब बहुत सामान्य हो सकता है. लेकिन अगर आप कहें कि '2024 की मार्केटिंग रणनीति पर एक Chief Marketing Officer से पूछने के लिए 12 सोच-समझकर तैयार किए गए सवाल दें,' तो आपको ज्यादा काम का कंटेंट मिलेगा.
3. पूरी डिटेल लिखें
अगर आप सिर्फ 'Write about a sales job' लिखते हैं, तो जवाब सामान्य होगा. लेकिन अगर आप लिखें कि 'एक सेल्स मैनेजर के लिए जॉब डिस्क्रिप्शन तैयार करें, जिसमें जरूरी स्किल्स, अनुभव, कंपनी का परिचय और पद की डिटेल शामिल हो,' तो जवाब ज्यादा प्रोफेशनल होगा.
4. सही कीवर्ड
Gemini शब्दों और वाक्यों के अर्थ को समझ सकता है. इसलिए प्रॉम्प्ट में सही और क्लीयर कीवर्ड शामिल करना जरूरी है. उदाहरण के लिए, अगर आप सिर्फ 'Create project plan' लिखते हैं, तो जवाब अधूरा हो सकता है, लेकिन अगर आप लिखें कि 'एक नए प्रोडक्ट लॉन्च के लिए अभी से जून 2024 तक का प्रोजेक्ट प्लान तैयार करें,' तो टाइमलाइन और लक्ष्य दोनों स्पष्ट हो जाएंगे.
5. काम को छोटे हिस्सों में बांटें
अगर आप Gemini से कई जुड़े हुए काम एक साथ करवाना चाहते हैं, तो उन्हें अलग-अलग प्रॉम्प्ट में बांटना बेहतर है. इससे AI हर टास्क को सही तरह समझकर जवाब दे पाता है. उदाहरण के लिए, अगर आपको किसी जॉब ओपनिंग के लिए भर्ती प्रक्रिया तैयार करनी है, तो पहले जॉब डिस्क्रिप्शन बनवाएं, फिर इंटरव्यू सवाल तैयार करवाएं, और उसके बाद ऑनबोर्डिंग प्लान बनवाएं.
नोट - सही प्रॉम्प्ट लिखना एक कला है, जिसे थोड़ी प्रैक्टिस से सीखा जा सकता है. जब आप नेचुरल भाषा, क्लीयर निर्देश, रेफरेंस और सही कीवर्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो Gemini आपके लिए एक ताकतवर सहायक बन जाता है.














