Humanoid Robot: अकेले हैं तो गम नहीं, आ गया ह्यूमनॉइड रोबो, 'जिंदगी भर देगा साथ', कीमत है 17 लाख!

चीन की एक कंपनी ने एक ऐसे ह्यूमनॉइनड रोबो का निर्माण करने में सफलता पाई है, जो इंसानों की तरह देख- सुन सकता है और दूसरों के दुख-दर्द का एहसास कर अपनी भावनाएं भी व्यक्त करने में सक्षम है. इस रोबो को यूजर्स अपने मन मुताबिक ढाल भी सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
पर्सनल ह्यूमनॉइड रोबोट फॉर होम
UB Tech

Humanoid Robo: अकेले रह रहे युवाओं और बुजुर्गों के लिए बिल्कुल इंसानों की शक्ल-सूरत वाले ह्यूमनॉइड रोबो एक चीनी कंपनी ने लांच किया है. महिला और पुरुष दोनों रूपों में उपलब्ध ह्यूमनॉइड रोबो आर्टिफिशियल इंटलीजेंस से लैस हैं. ह्यूमनॉइड रोबो हूबहू इंसानों की तरह बात कर सकते हैं और तनावपूर्ण माहौल में यूजर के साथ अपनी भावनाएं भी जाहिर करने में सक्षम हैं.

चीनी कंपनी द्वारा बनाए गए ह्यूमनॉइड रोबो के नैन-नक्श और उसकी त्वचा बिल्कुल इंसानों जैसे हैं. अकेले रह रहे युवाओं और बुजुर्गों का साथ निभाने के लिए बनाए गए ये रोबो यूजर्स से AI-जनरेटेड बातचीत करते हैं. ह्यूमनॉइड रोबो की आंखों में लगे कैमरे, सीने में लगे सेंसर और सुनने के लिए लगे माइक्रोफोन उसे इंसानों जैसा बनाते हैं.

ये भी पढ़ें-'सूरज' का ईंधन निकालने वाली मशीन हो रही तैयार, खुलेगा असीमित क्लीन एनर्जी का भंडार

दुनिया का पहला फ़ुल-साइज़ इंसानों जैसा ह्यूमनॉइड रोबो

ह्यूमनॉइड रोबो को बनाने वाली कंपनी UB Tech का कहना है कि उसका "U1" ह्यूमनॉइड रोबो दुनिया का पहला फ़ुल-साइज़ इंसानों जैसा दिखने वाला ह्यूमनॉइड रोबो है, जिसे खासकर बड़े पैमाने पर बुजुर्गों और अकेले रह रहे लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है. कंपनी के बेसिक मॉडल U1 रोबो की कीमत 17 लाख रुपए है, जबकि अल्ट्रा मॉडल की कीमत 1 करोड़ 39 लाख रुपए बताई गई है.

मन मुताबिक कस्टमाइज भी किया जा सकता है यह रोबो

दक्षिणी चीन के टेक हब शेन्ज़ेन में एक लॉन्च इवेंट में UB Tech के ब्रांड U World के हेड माइकल टैम ने कहा कि, उनके बायोनिक रोबो ज़िंदगी भर इंसान का साथ निभा सकते हैं. वो हमेशा यूजर का वफादार रहेगा, कभी धोखा नहीं देगा और बिना किसी शर्त के उससे प्यार करेगा और उसे थोड़े पैसे खर्च करके अपने मन मुताबिक कस्टमाइज भी किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-इलेक्ट्रिक वाहनों में अब नहीं लगेगी आग, नई लिथियम-आयन बैटरी 150 डिग्री तापमान में भी भरेगी फर्राटा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल के ज़रिए बात करने में सक्षम ह्यूमनॉइड पुरुष और महिला रोबो ऐसे प्रोग्राम किए गए हैं कि वो तनाव के माहौल में सुकून भरी वाली बातें कर सकते हैं. इतना ही नहीं, यूजर के साथ रहते-रहते वो उनकी भावनाओं और आदतों को भी समझने लग जाते हैं और फिर उनके मुताबिक व्यवहार करने में भी सक्षम हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें-Garfield AI:  क्लाइंट ने कोर्ट में AI को सौंपा केस, मशीन जीत गई, वकील देखता रह गया

अकेले चीन में ह्यूमनॉइड रोबो का है बहुत बड़ा मार्केट

कंपनी का कहना है कि ह्यूमनॉइड रोबो मुख्य रूप से अकेले रहने वाले और 60+ बुजुर्गों के लिए बनाया गया है. टैम के मुताबिक अकेले चीन में इसका बहुत बड़ा मार्केट है. उनके मुताबिक चीन में ऐसे लोगों की संख्या लगभग 44 करोड़ हैं. इनमें अकेले रह रहे लोगों की अनुमानित संख्या 12 करोड़ हैं, जबकि 60+ बुजुर्गों की संख्या 32 करोड़ है.

Advertisement

दक्षिणी चीन के टेक हब शेन्ज़ेन में लांच हुआ चीनी कंपनी का ह्यमनॉइड रोबो
Photo Credit: UB Tech

उल्लेखनीय है वर्तमान में रोबोटिक्स दुनिया भर में तेज़ी से बढ़ता हुआ सेक्टर है और हाल के सालों में चीनी स्टार्टअप्स इसमें आगे निकल गए हैं. चीन में कई जगहों होटलों से लेकर शॉपिंग सेंटर्स और फैक्ट्रियों में हर आकार और प्रकार के रोबोट देखे जा सकते हैं. बार्कलेज बैंक के अनुसार पिछले साल दुनिया भर में लगाए गए ह्यूमनॉइड रोबोट्स में से 85 फीसदी चीन में थे.

ये भी पढ़ें-Useful WhatsApp Numbers: मुश्किलें चुटकियों में हल कर देंगे ये 5 व्हाट्सएप नंबर्स, आपके फोन में सेव है क्या?

Advertisement
ह्यूमनॉइड रोबो बनाने वाली UB Tech का कंपनी का कहना है कि ऐसे रोबो की डिमांड कापी ज्यादा है और उनके मुताबिक कंपनी को अब तक 13,300 से ज्यादा ऐसे ह्यूमनॉइड रोबो के प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं, जिसकी डिलीवरी सितंबर में शुरू हो जाएगी.

अपना सिर, आंखें और मुंह हिला सकता है बेसिक U1 रोबो

UB Tech का बेसिक U1 रोबो अपना सिर,आंखें और मुंह हिला सकता है और इसकी बैटरी 4 घंटे तक चलती है, लेकिन यह घर का काम या खाना नहीं बनाता है और इसकी क्षमताएं भी सीमित हैं. कंपनी का कहना है कि बेसिक U1 रोबो को करीबी रिश्ते बनाने के लिए नहीं बनाया गया है, लेकिन यह यूजर्स की रोज़मर्रा की चिंताओं पर बात कर सकता है. इनमें समय पर दवा खाने और यूजर्स के पसंदीदा स्पोर्ट्स का सुझाव शामिल है.

ये भी पढ़ें-एक फिल्म ने बदली 7-7 सितारों की किस्मत, मूवी ब्लॉकबस्टर हुई तो कहलाए बॉलीवुड के धुरंधर

Featured Video Of The Day
चंपत राय को लेकर डिबेट में भयंकर भिड़ गए धर्मगुरू और कम्प्यूटर बाबा!
Topics mentioned in this article
HUmanoid RoBOt
AI Robot
Future Tech
Artificial Intelligence