टैक्स सीजन आते ही कई तरह के फर्जी मैसेज तेजी से फैलने लगते हैं. ये मैसेज खुद को सरकारी एजेंसी, टैक्स कंसल्टेंट या इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म बताकर लोगों को जल्दी पैसे मिलने या ज्यादा रिटर्न का लालच देते हैं. इनका मकसद लोगों को डराकर या जल्दी फैसला लेने के लिए मजबूर करके उनकी पर्सनल और बैंकिंग जानकारी हासिल करना होता है.
अब Google ने इस समस्या का आसान समाधान दिया है. उसके Circle to Search और Google Lens जैसे AI टूल्स की मदद से आप किसी भी संदिग्ध मैसेज को तुरंत चेक कर सकते हैं, वो भी बिना ऐप बदले.
Circle to Search कैसे करता है काम?
अगर आपके पास Android फोन है, तो Circle to Search फीचर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है. सबसे पहले आप उस मैसेज को खोलें जो आपको संदिग्ध लग रहा है. इसके बाद होम बटन या नेविगेशन बार को दबाकर रखें, जिससे यह फीचर एक्टिव हो जाएगा.
अब अपनी उंगली से उस टेक्स्ट, लिंक या ऑफर को घेरें जो आपको शक वाला लग रहा है. कुछ ही सेकंड में स्क्रीन पर AI द्वारा तैयार की गई जानकारी सामने आ जाएगी, जिसमें यह बताया जाएगा कि यह मैसेज सुरक्षित है या इसमें कोई खतरे की बात है.
यह तरीका आपको बिना किसी दूसरी ऐप में जाए तुरंत जांच करने की सुविधा देता है.
Google Lens से भी कर सकते हैं जांच
अगर आपके फोन में Circle to Search नहीं है, तो आप Google Lens का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले संदिग्ध मैसेज का स्क्रीनशॉट लें. फिर Google ऐप खोलें और Lens आइकन पर टैप करें.
अब उस स्क्रीनशॉट को अपलोड करें और AI को उसे जांचने दें. कुछ ही समय में आपको उस मैसेज का पूरा एनालिसिस मिल जाएगा, जिससे आप समझ सकते हैं कि यह असली है या फर्जी. यह तरीका Android और iPhone दोनों में काम करता है.
ये भी पढ़ें - Google का नया AI टूल Stitch लॉन्च! कोडिंग-डिजाइनिंग सब खत्म? अब सिर्फ बोलकर मिनटों में बनाएं App
कैसे पहचानें स्कैम मैसेज?
AI टूल्स आपको कुछ खास संकेतों के बारे में बताते हैं, जिनसे आप स्कैम पहचान सकते हैं. जैसे अगर कोई मैसेज बहुत जल्दी निर्णय लेने का दबाव डाल रहा हो, बहुत ज्यादा रिटर्न का वादा कर रहा हो या किसी अनजान सोर्स से आया हो, तो वह फर्जी हो सकता है.
यह फीचर Android स्मार्टफोन्स में Circle to Search के जरिए काम करता है. वहीं, iPhone और टैबलेट यूजर्स Google ऐप के अंदर Lens का इस्तेमाल करके यह सुविधा ले सकते हैं.
इसके लिए जरूरी है कि आपके फोन में Google ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल हो और फीचर एक्टिव हो.
नोट - इस फीचर का सही इस्तेमाल करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. हमेशा किसी भी अनजान मैसेज को पहले चेक करें, फिर ही उस पर भरोसा करें. जब तक आप पूरी तरह से कन्फर्म न हों, तब तक किसी लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी शेयर न करें.














