Apple ला रहा है अपना पहला फोल्डेबल iPhone! कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

iPhone Fold का डिजाइन अब तक के सभी iPhones से अलग होगा. यह एक 'बुक स्टाइल' फोल्डेबल फोन होगा यानी किताब की तरह खुलने वाला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Apple अब जल्द ही फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखने वाला है. अभी तक Samsung जैसी कंपनियां इसमें आगे रही हैं, लेकिन अब Apple भी अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे iPhone Fold या iPhone Ultra नाम से लॉन्च किया जा सकता है. यह Apple के इतिहास का सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव हो सकता है.

डिजाइन और डिस्प्ले में बड़ा बदलाव

iPhone Fold का डिजाइन अब तक के सभी iPhones से अलग होगा. यह एक 'बुक स्टाइल' फोल्डेबल फोन होगा यानी किताब की तरह खुलने वाला. इसमें अंदर की तरफ लगभग 7.8 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो इसे एक मिनी टैबलेट जैसा अनुभव देगा.

बाहर की तरफ 5.5 इंच का एक और डिस्प्ले होगा, जिससे आप बिना फोन खोले भी कई काम कर सकेंगे. अंदर वाली स्क्रीन में हल्का-सा क्रीज (फोल्ड लाइन) हो सकता है, लेकिन इसे काफी कम रखने की कोशिश की जाएगी.

फोन में एक खास LiquidMetal hinge दिया जा सकता है, जिससे यह ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनेगा. इसके अलावा इसमें टाइटेनियम फ्रेम और ग्लास या सिरेमिक बैक देखने को मिल सकता है.

Advertisement

Face ID की जगह Touch ID?

इस बार Apple कुछ अलग कर सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Fold में Face ID की जगह पावर बटन में Touch ID दिया जा सकता है. इससे फोन की मोटाई कम रखने में मदद मिलेगी. इसके अलावा Dynamic Island की जगह दोनों स्क्रीन पर पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है, जो डिजाइन को और मॉडर्न बनाएगा.

परफॉर्मेंस और बैटरी

परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन बहुत पावरफुल होगा. इसमें Apple का नया A20 Pro प्रोसेसर मिल सकता है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा. यह पहले से ज्यादा तेज और बैटरी सेविंग वाला होगा.

Advertisement

फोन में 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जिससे आप आसानी से मल्टीटास्किंग और हैवी काम कर पाएंगे.

बैटरी की बात करें तो इसमें 5,400mAh से 5,800mAh तक की बैटरी मिल सकती है, जो अब तक के किसी भी iPhone में सबसे बड़ी होगी. इसमें सिर्फ eSIM सपोर्ट मिलेगा, यानी फिजिकल सिम स्लॉट नहीं होगा.

ये भी पढ़ें - WhatsApp का छुपा हुआ फीचर! बिना नंबर सेव किए ऐसे करें चैट, 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते

कैमरा और सॉफ्टवेयर

iPhone Fold में कुल मिलाकर चार कैमरे मिल सकते हैं. पीछे की तरफ 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा. फ्रंट कैमरा के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह साफ है कि Apple इसमें लेटेस्ट कैमरा टेक्नोलॉजी देने की कोशिश करेगा.

Advertisement

यह फोन iOS पर ही चलेगा, iPadOS पर नहीं, लेकिन इसमें iPad जैसे फीचर्स मिल सकते हैं, जैसे एक साथ दो ऐप्स चलाना और बेहतर मल्टीटास्किंग. यह फीचर्स iOS 27 के साथ आ सकते हैं.

लॉन्च और कीमत

iPhone Fold को सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है. कीमत की बात करें तो यह फोन काफी महंगा हो सकता है. इसकी कीमत $2000 से $2400 के बीच हो सकती है यानी भारत में लगभग ₹1.85 लाख से ₹2.24 लाख तक.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sangeet Som 'योगी के करीबी', इस सवाल पर सुनने वाला जवाब! | NDTV Exclusive | Chakravyuh
Topics mentioned in this article