Valentine's Day नजदीक आते ही Apple ने भारत में अपने पॉपुलर प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर्स शुरू कर दिए हैं. Apple ने चुपचाप अपनी ऑफिशियल इंडिया वेबसाइट पर यह फेस्टिव ऑफर लाइव कर दिए हैं, जिनमें iPhone 17 सीरीज, MacBook Air, MacBook Pro, iPad, AirPods और Apple Watch जैसे डिवाइसेज़ शामिल हैं. हमेशा की तरह Apple ने सीधे दाम घटाने के बजाय बैंक कैशबैक ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को फायदा देने का तरीका अपनाया है.
iPhone 17 सीरीज पर डिस्काउंट
Apple अपनी नई iPhone 17 सीरीज पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रहा है. iPhone 17 की एमआरपी 82,900 रुपये है, लेकिन इस ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 77,900 रुपये हो जाती है. इसके अलावा iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर भी 4,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. हालांकि, कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स को मिलाकर इससे भी बेहतर डील मिल सकती है.
MacBook Air और MacBook Pro पर शानदार ऑफर्स
लैपटॉप सेगमेंट में Apple MacBook Air M4 पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक दे रहा है. भारत में 99,900 रुपये में लॉन्च हुआ 13-इंच MacBook Air अब 89,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है. Apple के मुताबिक यह कैशबैक चेकआउट के समय अपने आप लागू हो जाता है, जिससे ग्राहकों को फाइनल कीमत तुरंत दिखाई देती है. यह ऑफर ICICI, Axis और American Express कार्ड्स पर मान्य है.
MacBook Pro मॉडल्स पर भी छूट
MacBook Pro खरीदने वालों के लिए भी Apple ने 10,000 रुपये तक का कैशबैक रखा है. 14-इंच MacBook Pro, जिसकी शुरुआती कीमत 1,69,900 रुपये थी, अब 1,59,900 रुपये में मिल रहा है. वहीं 16-इंच MacBook Pro, जो M4 Pro चिप के साथ 2,49,900 रुपये में लॉन्च हुआ था, कैशबैक के बाद 2,39,900 रुपये में खरीदा जा सकता है.
वैलेंटाइन डे ऑफर्स सिर्फ iPhone और Mac तक सीमित नहीं हैं. Apple Watch Series 11 पर 4,000 रुपये और Apple Watch SE 3 पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है. ऑडियो प्रोडक्ट्स में AirPods Pro (थर्ड जनरेशन) और AirPods 4 पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है.














