Apple अब AI बेस्ड स्मार्टग्लासेस पर काम कर रही है. यह स्मार्टग्लासेस काफी हद तक Meta Ray-Ban Smart Glasses जैसे होंगे, लेकिन Apple इन्हें अपने खास डिजाइन और फीचर्स के साथ पेश करने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि कंपनी 2026 के अंत तक इन ग्लासेस को पेश कर सकती है और 2027 में इन्हें मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है.
Apple Sunglasses का डिजाइन
Apple अपने स्मार्टग्लासेस को अलग-अलग डिजाइन और रंगों में लॉन्च कर सकता है. कंपनी कम से कम चार तरह के फ्रेम स्टाइल पर काम कर रही है, जिनमें पतले और चौड़े रेक्टेंगुलर फ्रेम के साथ-साथ गोल और ओवल शेप के फ्रेम भी शामिल हैं. पतले रेक्टेंगुलर फ्रेम का डिजाइन काफी हद तक Tim Cook द्वारा पहने जाने वाले चश्मे जैसा हो सकता है. वहीं, कलर ऑप्शन में ब्लैक, ओशन ब्लू और लाइट ब्राउन जैसे रंग शामिल हो सकते हैं. इन ग्लासेस का फ्रेम एसीटेट नाम के प्रीमियम और मजबूत मटेरियल से बनाया जाएगा, जो इन्हें बाकी कंपनियों के प्लास्टिक ग्लासेस से अलग बना सकता है.
क्या होंगे स्मार्ट फीचर्स ?
Apple के ये स्मार्टग्लासेस सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि फीचर्स में भी खास होंगे. इनमें इन-बिल्ट कैमरा और Siri का सपोर्ट मिलेगा. Siri को जल्द ही बड़ा अपडेट मिलने वाला है, जिससे यह और ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बन जाएगी.
इन ग्लासेस की मदद से आप फोटो और वीडियो क्लिक कर सकते हैं, कॉल कर सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं और बिना हाथ लगाए Siri से बात कर सकते हैं. यानी यह एक तरह का हैंड्स-फ्री डिवाइस होगा.
इसके कैमरा डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसमें वर्टिकल ओवल लेंस और उसके आसपास लाइट्स दी जा सकती हैं. यह फीचर खासतौर पर फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग को आसान बनाने के लिए होगा.
ये भी पढ़ें - अब Android में iPhone जैसा कमाल! Tap To Share से बस फोन टच करते ही होगा डेटा ट्रांसफर
AI वियरेबल्स में और प्रोडक्ट्स
Apple के ये स्मार्टग्लासेस सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं, बल्कि एक बड़ी AI स्ट्रेटेजी का हिस्सा हैं. कंपनी नए AirPods और कैमरा वाले अन्य डिवाइसेस पर भी काम कर रही है. ये सभी डिवाइस मिलकर यूजर के आस-पास के माहौल को समझेंगे और उसी के अनुसार बेहतर सुझाव देंगे.
इस तकनीक को कंप्यूटर विजन कहा जाता है, जो आपके आस-पास की चीजों को पहचानकर आपकी मदद करता है, जैसे नेविगेशन या रिमाइंडर देना.
Apple Sunglasses की कीमत
Apple के स्मार्टग्लासेस की कीमत अभी सामने नहीं आई है, लेकिन तुलना के लिए Meta Ray-Ban Smart Glasses Gen 2 की कीमत भारत में लगभग ₹39,900 से शुरू होती है. ऐसे में उम्मीद है कि Apple के ग्लासेस भी प्रीमियम रेंज में ही आएंगे.
दिलचस्प बात यह है कि Apple अकेली कंपनी नहीं है जो इस सेगमेंट में उतर रही है. Nothing भी अपने स्मार्टग्लासेस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.














