Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates: एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत ने इतिहास रच दिया. भारतीय खिलाड़ियों ने कई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी, लेकिन सबसे बड़ी कहानी आर्चरी के मैदान से आई, जहां भारत ने कंपाउंड वर्ग के तीनों स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए. सबसे पहले भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीता और अपने खिताब का सफल बचाव किया. इस दौरान भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी की. इसके बाद चिकीथा तानिपर्थी और साहिल जाधव की जोड़ी ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में दक्षिण कोरिया को शूट-ऑफ में हराकर गोल्ड मेडल जीता. इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए कंपाउंड मिक्स्ड टीम कोटा भी हासिल कर लिया.
आर्चरी का सुनहरा दिन यहीं नहीं रुका. साहिल जाधव, कुशल दलाल और थिरुमुरु गणेश मणि रत्नम की पुरुष कंपाउंड टीम ने चीन को रोमांचक फाइनल में 238-237 से हराकर भारत की गोल्डन हैट्रिक पूरी कर दी. शुरुआती दबाव के बाद भारतीय तिकड़ी ने एक भी तीर नहीं चूका और शानदार अंदाज में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. शूटिंग में भी भारत को बड़ी सफलता मिली. नीरू धांडा और कायनन चेनाई की जोड़ी ने ट्रैप मिक्स्ड टीम फाइनल में शानदार वापसी करते हुए कतर को एक अंक से हराकर स्वर्ण पदक जीता. नीरू का यह लगातार दूसरा गोल्ड मेडल रहा और भारतीय जोड़ी ने दबाव में बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन किया.
बॉक्सिंग में प्रिया घंघास का सफर महिला 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में समाप्त हुआ, लेकिन उन्होंने भारत के लिए कांस्य पदक सुनिश्चित किया. वहीं लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में कजाखस्तान की नताल्या बोगदानोवा को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई और कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया. पुरुष 90 किग्रा वर्ग में कपिल पोखरिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में एक और मेडल डाला. जूडो में कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन अस्मिता डे ने महिला 48 किग्रा वर्ग में शानदार शुरुआत की और पदक की दौड़ में बनी हुई हैं. स्क्वॉश में भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर एक और पदक पक्का कर लिया है. वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम अब दक्षिण कोरिया के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले की तैयारी में जुटी है.
रेसलिंग: भारतीय पहलवान सुनील कुमार ने ग्रीको-रोमन स्पर्धा में कॉलम रॉबर्ट्स को 9-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया.
आर्चरी: भारत ने कंपाउंड महिला टीम सेमीफ़ाइनल में दक्षिण कोरिया को 234-233 से हराया. इसके बाद, भारत ने महिला टीम कंपाउंड आर्चरी में चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड मेडल जीता; यह जीत वर्ल्ड रिकॉर्ड के बराबर थी.
स्क्वैश: भारत की महिला टीम ने सिंगापुर को 2-0 से हराया. इसमें तन्वी खन्ना और अनाहत सिंह का अहम योगदान रहा, जिससे स्क्वैश में देश के लिए कम से कम ब्रॉन्ज़ मेडल पक्का हो गया.
साइकिलिंग: महिला कीरिन इवेंट में सरिता कुमारी और कीर्ति रंगस्वामी चिक्का ने अपनी उम्मीदें बनाए रखीं और हीट्स से रेपचेज राउंड में जगह बनाई.
साइकिलिंग: पुरुषों के स्प्रिंट इवेंट में रोनाल्डो सिंह (15वें स्थान पर) और डेविड बेकहम (14वें स्थान पर) क्वालिफिकेशन राउंड पार करके 'राउंड ऑफ़ 16' में पहुँच गए.
सेपकटकराव: महिला क्वाड्रेंट ग्रुप A में भारत की शुरुआत मुश्किल रही और टीम वियतनाम से 0-2 से हार गई.
रेसलिंग: महिलाओं के फ्रीस्टाइल 68 किग्रा वर्ग के 'राउंड ऑफ़ 16' मुकाबले में निशा को उत्तर कोरिया की सोल गम पाक ने हराया.
रेसलिंग: सुशील कुमार पुरुषों के 87 किग्रा ग्रीको-रोमन सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर गए.
आर्चरी: कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में पहुंचा भारत, अब नजरें गोल्ड पर.
शूटिंग: अनीश भनवाला ने पुरुषों के 25 मीटर रैपिड इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन के पहले चरण को पूरा किया.
आर्चरी: भारत की कंपाउंड मिक्स्ड आर्चरी टीम ने फ़ाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल जीता और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में अपनी जगह पक्की की.
सेलिंग: गर्ल्स डिंगी, मेन्स स्किफ़, मेन्स डिंगी, विमेंस विंडसर्फिंग और विमेंस स्किफ़ रेस में माही वर्मा, मनु फ्रांसिस, प्रिंस कुरुसिंकल, विष्णु सरवनन, कात्या इडा कोएल्हो, हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा के इवेंट्स टाल दिए गए.
जूडो: अस्मिता डे विमेंस 48kg क्वार्टरफाइनल में कजाकिस्तान की अबिबा अबू झाकिनोवा से 'इप्पोन' से हार गईं, अब वह रेपेशाज के ज़रिए ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए खेलेंगी.
कैनो स्लालम: प्रद्युम्न सिंह राठौड़ मेन्स कयाक सिंगल फ़ाइनल में पहुँच गए.
बॉक्सिंग: भारत की प्रिया घांघस विमेंस 60kg सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में चीन की चेंग्यु यांग से हार गईं और उन्हें ब्रॉन्ज़ मेडल से संतोष करना पड़ा.
बॉक्सिंग: भारत की लवलीना बोरगोहेन विमेंस 75kg फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर गईं, जिससे भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो गया.
शूटिंग: मिक्स्ड टीम ट्रैप शूटिंग में कायन चेनाई और नीरू ढांडा ने टॉप पोज़िशन हासिल करके भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता.
आर्चरी: भारत ने कंपाउंड मेन्स टीम फ़ाइनल में साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई.
स्क्वैश: भारत स्क्वैश में मेन्स टीम सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर गया, जिससे मेडल पक्का हो गया.
बॉक्सिंग: कपिल पोखरिया मेन्स 90kg मुक़ाबले में उज़्बेकिस्तान के तुराबेक खबीबुल्लाएव से हार गए और उन्हें ब्रॉन्ज़ मेडल से संतोष करना पड़ा.
आर्चरी: भारत ने कंपाउंड मेन्स टीम फ़ाइनल में चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता; इसके साथ ही आज आर्चरी में भारत की टॉप पोज़िशन हासिल करने की हैट्रिक पूरी हुई.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates:
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates: दक्षिण कोरिया पर भारत की पकड़ मजबूत
50वें मिनट तक भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया पर 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है. अब मुकाबले में सिर्फ 10 मिनट का खेल बाकी है और भारत के पास फाइनल में जगह बनाने के साथ ओलंपिक का टिकट हासिल करने का सुनहरा मौका है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates: कप्तान सलीमा ने बढ़ाई बढ़त, भारत 2-0 से आगे
47वें मिनट में भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने टीम की बढ़त दोगुनी कर दी. गेंद पर कब्जा जमाने के बाद सलीमा तेजी से सर्कल में पहुंचीं, उनकी कोशिश कोरियाई डिफेंडर की स्टिक से लगकर गोल में चली गई और गोल भारत के कप्तान के नाम दर्ज किया गया. भारत अब 2-0 से आगे है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates: 43वें मिनट में टूटा गोल का इंतजार, भारत 1-0 आगे
43वें मिनट में भारत को मैच का 10वां पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार टीम ने मौका नहीं गंवाया. शानदार वैरिएशन पर दीपिका ने गेंद इशिका को दी, जिन्होंने फर्स्ट-टाइम हिट के जरिए गोल दागकर भारत को 1-0 की अहम बढ़त दिला दी.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates: हाफटाइम तक बिना गोल के मुकाबला
दूसरा क्वार्टर समाप्त होने तक भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया पर पूरा दबाव बनाए रखा, लेकिन नौ पेनल्टी कॉर्नर मिलने के बावजूद गोल नहीं कर सकी. कोरिया की गोलकीपर ली सियोयोन ने कई शानदार बचाव किए, जिससे हाफटाइम तक मुकाबला 0-0 की बराबरी पर बना हुआ है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates: 27वें मिनट तक मुकाबला बराबरी पर
27वें मिनट तक भारतीय टीम लगातार दक्षिण कोरिया के हाफ में दबाव बनाए हुए है. हालांकि इस क्वार्टर में साफ गोल अवसर कम बने हैं और हाफटाइम ब्रेक से पहले भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला 0-0 से बराबरी पर है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates: दीपिका की शानदार ड्रैगफ्लिक, लेकिन गोल नहीं मिला
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए. दूसरी कोशिश में दीपिका की ड्रैगफ्लिक सीधे गोल की ओर गई, लेकिन दक्षिण कोरिया की गोलकीपर ने एक और शानदार बचाव कर भारत को बढ़त लेने से रोक दिया. स्कोर अब भी 0-0 है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates: भारत हावी, स्कोर अब भी 0-0, कोरियाई कीपर ने बचाए गोल
पहला क्वार्टर समाप्त होने तक भारत ने अटैक में बढ़त बनाए रखी, लेकिन दक्षिण कोरिया की गोलकीपर ली सियोयोन ने शानदार बचाव कर भारतीय खिलाड़ियों को गोल से दूर रखा. भारतीय टीम बेहतर हॉकी खेलती दिखी, मगर गोल के सामने फिनिशिंग की कमी खली और स्कोर 0-0 रहा.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates: पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन दीपिका गोल से चूकीं
भारतीय महिला हॉकी टीम और दक्षिण कोरिया के बीच हॉकी का सेमीफाइनल मैच शुरू हो चुका है. मैच के तीसरे मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन दीपिका की सटीक ड्रैगफ्लिक को दक्षिण कोरिया की गोलकीपर ने शानदार बचाव से रोक दिया.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates: सुनील कुमार ने लगातार दूसरे एशियन गेम्स में जीता पदक
बुधवार को कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन सुनील कुमार फिलीपींस के रॉबर्ट्स कैलम जॉनस्टन को पुरुषों के 87 किग्रा वर्ग में 'टेक्निकल सुपीरियरिटी' (तकनीकी श्रेष्ठता) के आधार पर हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले पहले भारतीय ग्रीको-रोमन पहलवान बन गए. अपने प्रतिद्वंद्वी के दाहिने हाथ को लॉक करके, सुनील ने दो 'टेक-डाउन' किए और तेजी से 4-0 की बढ़त बना ली. बचाव की मुद्रा में खेल रहे जॉनस्टन को 'पार टेरे' (par terre) पोज़िशन में ज़मीन पर गिराया गया, जहां से सुनील ने और स्कोरिंग मूव्स किए और पहले ही पीरियड में मुकाबला खत्म कर दिया. सुनील ने हांगझोऊ 2023 गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था, जिससे ग्रीको-रोमन स्टाइल में मेडल के लिए भारत का 13 साल का इंतज़ार खत्म हुआ था.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates: भारत की शुरुआती प्लेइंग XI
बिचू देवी खारिबाम (गोलकीपर) सलीमा टेटे (कप्तान), नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, लालरेमसियामी, साक्षी राणा, नेहा, ज्योति, सुशीला चानू, इशिका चौधरी, सब्स्टीट्यूट्स: निक्की प्रधान, सविता (गोलकीपर), इशिका, शिल्पी दबास, ऋतुजा दादासो पिसाल, सुनीलिता टोप्पो, लालथंथलुआंगी
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates: भारत-दक्षिण कोरिया महामुकाबला आज
शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय महिला हॉकी टीम 3:30 बजे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी. इस मुकाबले की विजेता टीम न केवल फाइनल में चीन से खेलेगी, बल्कि ओलंपिक का टिकट भी हासिल कर लेगी.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates,रेसलिंग: कांस्य पदक के लिए उतरेंगे सुनील कुमार
पुरुष ग्रीको-रोमन 87 किग्रा वर्ग में भारत के सुनील कुमार अब कांस्य पदक मुकाबले में अपनी चुनौती पेश करेंगे. रेपेचेज राउंड में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल बाउट में जगह बनाई है.
पदक के इस अहम मुकाबले में सुनील का सामना फिलीपींस के कैलम रॉबर्ट्स से होगा. जीत हासिल करने पर सुनील एशियन गेम्स में भारत के लिए एक और पदक जोड़ देंगे.
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, स्क्वॉश: भारतीय पुरुष टीम ने पदक पक्का किया
पूर्व चैंपियन भारत ने पुरुष टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में कुवैत को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है और इसके साथ ही एक और पदक सुनिश्चित कर लिया है. वीर चोतरानी ने बदर अलमोगरेबी को 3-1 (12-10, 8-11, 11-0, 11-5) से हराया. वहीं अभय सिंह ने अम्मार अल-तमीमी को 3-0 (11-3, 11-4, 11-8) से मात देकर भारत की जीत पक्की की. अब खिताब को डिफेंड कर रही भारतीय टीम का सामना सेमीफाइनल में मलेशिया से होगा.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: कंपाउंड पुरुष टीम फाइनल में भारत ने जीता गोल्ड
आज शानदार दिन रहा भारतीय आर्चरी के लिए. साहिल जाधव, थिरुमुरु गणेश मणि रत्नम और कुशल दलाल की तिकड़ी ने कंपाउंड पुरुष टीम फाइनल में चीन को 238-237 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया. मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसान नहीं रही. पहले एंड में दो 9 लगने के बाद भारतीय टीम पीछे थी, लेकिन इसके बाद जो हुआ वह अविश्वसनीय था. भारतीय तीरंदाजों ने शेष मुकाबले में 180 में 180 अंक जुटाए और चीन को वापसी का कोई मौका नहीं दिया.
साहिल जाधव पूरे फाइनल में शानदार रहे और उनके किसी भी शॉट पर 9 आने का खतरा तक नहीं दिखा. वहीं गणेश और कुशल ने शुरुआती दबाव के बाद कमाल का संयम दिखाते हुए हर तीर 10 पर साधा.
चीन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन चौथे एंड में लगा एक 8 उनके लिए महंगा साबित हुआ. आखिरकार भारत ने एक अंक से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए दिन का तीसरा आर्चरी गोल्ड अपने नाम कर लिया.
महिला टीम गोल्ड
मिक्स्ड टीम गोल्ड
पुरुष टीम गोल्ड
भारतीय कंपाउंड आर्चरी टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि एशियन गेम्स में उसका दबदबा बरकरार है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: फाइनल में चीन ने बनाई मामूली बढ़त
भारत की ओर से साहिल जाधव, गणेश और कुशल दलाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस एंड में तीनों तीर 10 पर साधे और स्कोर 178 तक पहुंचा दिया, लेकिन चीन ने भी कोई गलती नहीं की. चीनी तिकड़ी ने लगातार तीन 10 लगाकर अपना स्कोर 179 कर लिया.
तीसरे एंड के बाद स्कोर: भारत 178-179 चीन.
अब सिर्फ एक एंड बाकी है और गोल्ड मेडल की जंग पूरी तरह खुली हुई है. एक अंक से पीछे भारत के पास वापसी का पूरा मौका है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, बॉक्सिंग: कपिल पोखरिया को कांस्य पदक, सेमीफाइनल में हार
पुरुष 90 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में भारत के कपिल पोखरिया का शानदार अभियान समाप्त हो गया. कपिल ने आखिरी राउंड में पूरी ताकत झोंक दी और लगातार हमले करते रहे, लेकिन उज़्बेकिस्तान के तुराबेक खबीबुल्लाएव ने अपने अनुभव और मजबूत डिफेंस का बेहतरीन इस्तेमाल किया.
मौजूदा विश्व चैंपियन तुराबेक ने पूरे मुकाबले में दूरी बनाए रखी और भारतीय मुक्केबाज को बड़े मौके नहीं दिए. अंत में जजों ने 4-1 के स्प्लिट फैसले से जीत उज़्बेक मुक्केबाज के पक्ष में दी.
हालांकि कपिल फाइनल में नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में एक और मेडल डाला.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, बॉक्सिंग: दूसरे राउंड के बाद कपिल मुश्किल में
उज़्बेकिस्तान के तुराबेक खबीबुल्लाएव ने दूसरे राउंड की शुरुआत थोड़ी धीमी की, जिसका फायदा उठाते हुए कपिल पोखरिया ने कुछ अच्छे कॉम्बिनेशन पंच लगाए. इस राउंड में भारतीय मुक्केबाज पहले राउंड की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली नजर आए.
हालांकि राउंड के बीच में तुराबेक ने एक मजबूत लेफ्ट हुक लगाया और दबाव बनाए रखा. कपिल ने आखिर तक संघर्ष किया, लेकिन जजों ने यह राउंड भी 4-1 से तुराबेक के पक्ष में दिया.
अब फाइनल में पहुंचने के लिए कपिल को आखिरी राउंड में शानदार वापसी की जरूरत होगी.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: चीन ने बनाई बढ़त, भारत 2 अंक पीछे
कंपाउंड पुरुष टीम फाइनल में चीन ने पहले एंड में परफेक्ट 60/60 का स्कोर किया. भारत की ओर से साहिल जाधव और कुशल दलाल ने 10-10 लगाए, जबकि गणेश के एक शॉट पर 9 अंक मिले.
पहले एंड के बाद स्कोर: भारत 58-60 चीन
भारत 2 अंकों से पीछे है, लेकिन मुकाबले में अभी तीन एंड बाकी हैं और वापसी की पूरी संभावना है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, बॉक्सिंग: पहले राउंड में कपिल पिछड़े
भारतीय मुक्केबाज कपिल पोखरिया और उज़्बेकिस्तान के तुराबेक खबीबुल्लाएव के बीच सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत तेज रही. तुराबेक ने अपने तेज मूवमेंट और लगातार पंचों से दबाव बनाया, जबकि मुकाबले के दौरान कुछ क्लिंच और शारीरिक संघर्ष भी देखने को मिला.
कपिल ने भी कई तेज पंच लगाए और राउंड के अंत में एक अच्छा पंच भी जड़ा, लेकिन जजों पर ज्यादा प्रभाव तुराबेक का नजर आया.
पहला राउंड उज़्बेकिस्तान के तुराबेक खबीबुल्लाएव के नाम रहा. जजों ने उन्हें 5-0 से बढ़त दी.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: पुरुष कंपाउंड टीम फाइनल में भारत शुरुआती बढ़त से पीछे
चीन ने फाइनल की शानदार शुरुआत करते हुए पहले तीनों तीरों पर 10 अंक जुटाए और भारत पर दबाव बना दिया.
भारत की ओर से साहिल जाधव और गणेश ने 10-10 लगाए, लेकिन कुशल दलाल का एक तीर 9 अंक पर रहा. इसी वजह से पहले रोटेशन के बाद भारतीय टीम शुरुआती बढ़त हासिल नहीं कर सकी और चीन आगे निकल गया.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: पुरुष कंपाउंड टीम फाइनल में भारत की नजर तीसरे गोल्ड पर
एशियन गेम्स में आज भारत के पास आर्चरी में तीसरा गोल्ड जीतने का मौका है. कंपाउंड पुरुष टीम फाइनल में साहिल जाधव, कुशल दलाल और थिरुमुरु गणेश मणि रत्नम की भारतीय तिकड़ी चीन के खिलाफ मैदान में उतर चुकी है.
मिक्स्ड टीम और महिला टीम में स्वर्ण जीतने के बाद अब भारतीय टीम की कोशिश आर्चरी में गोल्ड की हैट्रिक पूरी करने की होगी. मुकाबला शुरू हो चुका है और भारत की नजर एक और ऐतिहासिक जीत पर है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, बॉक्सिंग: कपिल पोखरिया के सामने विश्व चैंपियन की चुनौती
भारत के कपिल पोखरिया आज सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेंगे, जहां उनका सामना उज़्बेकिस्तान के तुराबेक खबीबुल्लाएव से होगा. कपिल की नजर फाइनल में जगह बनाकर गोल्ड मेडल की दौड़ में बने रहने पर होगी, लेकिन उनके सामने बेहद मजबूत प्रतिद्वंद्वी है. तुराबेक मौजूदा विश्व चैंपियन हैं और पिछले एशियन गेम्स में 80 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक भी जीत चुके हैं.
भारतीय मुक्केबाज के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा, लेकिन जीत उन्हें गोल्ड मेडल मुकाबले में पहुंचा देगी.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: भारत पुरुष कंपाउंड टीम फाइनल में पहुंचा, सिल्वर मेडल हुआ पक्का
भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 236-229 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. मुकाबले के अंतिम चरण में कोरिया ने 229 का स्कोर खड़ा किया, लेकिन भारतीय तिकड़ी साहिल जाधव, गणेश और कुशल दलाल ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया. भारत को आखिरी तीन तीरों में सिर्फ 23 अंकों की जरूरत थी. साहिल ने 9, गणेश ने 10 और कुशल ने शानदार 10 लगाकर जीत पक्की कर दी.
भारत ने दक्षिण कोरिया को 236-229 से हराया और अब गोल्ड मेडल मुकाबले में चीन से भिड़ेगा.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, शूटिंग: ट्रैप मिक्स्ड टीम ने जीता गोल्ड, नीरू-कायनन ने रचा इतिहास
भारत की नीरू धांडा और कायनन चेनाई की जोड़ी ने ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया. मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए खास नहीं रही थी और पहले 10 शॉट्स में टीम ने 6 हिट दर्ज किए थे. हालांकि इसके बाद नीरू और कायनन ने गजब का संयम दिखाया और जीत तय होने तक एक भी निशाना नहीं चूके. दबाव में यह प्रदर्शन बेहद शानदार रहा.
नीरू धांडा का यह लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है, जबकि कायनन चेनाई ने भी स्वर्ण जीतकर भारत की झोली में एक और बड़ा पदक डाला.
फाइनल में भारत ने सिर्फ एक अंक के अंतर से जीत दर्ज की. कतर को रजत और चीन को कांस्य पदक मिला.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, शूटिंग: ट्रैप मिक्स्ड टीम फाइनल में भारत गोल्ड की दौड़ में सबसे आगे
नीरू धांडा और कायनन चेनाई ने एक और शानदार सीरीज खेली और भारत ने फाइनल में अपनी पकड़ मजबूत कर ली. 30 शॉट्स के बाद भारत शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है. चीन 23 हिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहकर बाहर हो गया, जबकि ईरान पहले ही 20 शॉट्स के बाद एलिमिनेट हो चुका था. इसके साथ अब गोल्ड मेडल की लड़ाई भारत और कतर के बीच रह गई है.
30 शॉट्स के बाद स्थिति:
भारत - 26
कतर - 24
चीन - 23 (एलिमिनेट)
ईरान - 12 (एलिमिनेट)
भारत के पास अब 2 अंकों की बढ़त है और नीरू-कायनन की जोड़ी स्वर्ण पदक के बेहद करीब पहुंच चुकी है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: पुरुष कंपाउंड टीम सेमीफाइनल में भारत आगे
दक्षिण कोरिया ने मुकाबले की शुरुआत 8, 10 और 10 के साथ की, जबकि भारत के साहिल जाधव, गणेश और दलाल ने तीनों 10 लगाकर शानदार शुरुआत की. अगली रोटेशन में कोरिया ने तीनों तीर 10 पर साधे, लेकिन भारतीय तिकड़ी ने भी जवाब में लगातार तीन 10 लगाए और बढ़त कायम रखी.
स्कोर: भारत 60-58 दक्षिण कोरिया, भारत सेमीफाइनल में 2 अंकों की बढ़त के साथ आगे चल रहा है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, शूटिंग: ट्रैप मिक्स्ड टीम फाइनल कुछ देर के लिए रुका
ट्रैप मिक्स्ड टीम फाइनल के दौरान तकनीकी समस्या के कारण मुकाबले को बीच में रोकना पड़ा है. फिलहाल समस्या की वजह स्पष्ट नहीं है और सभी निशानेबाज अपनी सीटों पर लौट गए हैं.
मुकाबला रुकने से पहले चल रही सीरीज़ में किसी भी टीम से कोई मिस नहीं हुआ था. फाइनल बेहद करीबी बना हुआ है और सभी टीमें शानदार लय में नजर आ रही हैं.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, शूटिंग: ट्रैप मिक्स्ड टीम में भारत का पदक पक्का
नीरू धांडा और कायनन चेनाई ने शानदार सीरीज़ खेलते हुए अपने सभी पांच-पांच निशाने सटीक लगाए. भारत ने दमदार वापसी करते हुए खुद को पदक की दौड़ में मजबूती से बनाए रखा.
इसी के साथ ईरान 12 अंकों के साथ बाहर हो गया है और भारत का पदक पक्का हो गया है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, शूटिंग: ट्रैप मिक्स्ड टीम फाइनल में कांटे की टक्कर
ट्रैप मिक्स्ड टीम फाइनल की पहली सीरीज़ के बाद मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है. अभी तक किसी भी टीम ने पूरी तरह दबदबा नहीं बनाया है और चारों टीमें पदक की दौड़ में बनी हुई हैं.
10 शॉट्स के बाद स्कोर:
चीन - 7
कतर - 7
ईरान - 6
भारत - 6
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, बॉक्सिंग: लवलीना फाइनल में पहुंची, सिल्वर मेडल किया पक्का
महिला 75 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में लवलीना बोरगोहेन ने कजाखस्तान की नताल्या बोगदानोवा को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल राउंड में नताल्या को दर्शकों का खूब समर्थन मिला और उन्होंने जोरदार वापसी की कोशिश की, लेकिन लवलीना ने संयम बनाए रखा. भारतीय मुक्केबाज ने बेहतरीन डिफेंस के साथ सटीक काउंटर पंच लगाए और मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी.
आखिरकार जजों ने 3-2 के स्प्लिट फैसले से जीत लवलीना के पक्ष में दी. इसके साथ ही भारत का एक और पदक पक्का हो गया है और अब लवलीना की नजर गोल्ड मेडल पर होगी.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, बॉक्सिंग: लवलीना की शानदार वापसी, मुकाबला निर्णायक राउंड में पहुंचा
महिला 75 किग्रा सेमीफाइनल के दूसरे राउंड में लवलीना बोरगोहेन ने जोरदार वापसी की. भारतीय मुक्केबाज ने शुरुआत में बेहतरीन लेफ्ट हुक लगाया, जबकि कजाखस्तान की नताल्या बोगदानोवा ने भी कुछ अच्छे पंचों से जवाब दिया. जजों ने दूसरा राउंड 5-0 से लवलीना के पक्ष में दिया. अब मुकाबला पूरी तरह खुल चुका है और फाइनल का टिकट तय करने के लिए सब कुछ आखिरी राउंड पर निर्भर करेगा.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, बॉक्सिंग: पहले राउंड में लवलीना पिछड़ीं
महिला 75 किग्रा सेमीफाइनल में भारत की लवलीना बोरगोहेन रेड कॉर्नर से और कजाखस्तान की नताल्या बोगदानोवा ब्लू कॉर्नर से उतरीं. मुकाबले की शुरुआत काफी सतर्क रही और दोनों मुक्केबाजों ने ज्यादा जोखिम नहीं लिया.
राउंड के बीच में बोगदानोवा ने थोड़ी आक्रामकता दिखाई, जबकि लवलीना सीमित पंचों के साथ मौके तलाशती नजर आईं. भारतीय मुक्केबाज अपने हमलों में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकीं.
करीबी राउंड के बाद जजों ने पहला राउंड 3-2 से नताल्या बोगदानोवा के पक्ष में दिया.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, शूटिंग: ट्रैप मिक्स्ड टीम फाइनल में भारत की चुनौती
कल गोल्ड मेडल जीतने वाली नीरू धांडा एक बार फिर नागोया में फाइनल मुकाबले के लिए तैयार हैं. इस बार वह कायनन चेनाई के साथ ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में 136 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई. चीन, कतर और ईरान की टीमें उनसे ऊपर रहीं.
फाइनल में भारत के लिए चुनौती यह भी रहेगी कि टाई की स्थिति में क्वालिफिकेशन रैंकिंग के आधार पर फैसला होगा, ऐसे में बराबरी का स्कोर भारतीय जोड़ी के पक्ष में नहीं जाएगा.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, बॉक्सिंग: लवलीना बोरगोहेन के सामने कजाखस्तान की कड़ी चुनौती
महिला 75 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में भारत की लवलीना बोरगोहेन का मुकाबला कजाखस्तान की नताल्या बोगदानोवा से हो रहा है. बोगदानोवा 2025 विश्व चैंपियनशिप में 70 किग्रा वर्ग की गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं, जबकि लवलीना ने इसी साल ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था.
इस मुकाबले की विजेता फाइनल में चीन की बाओ जियी से भिड़ेगी, जिन्होंने पहले ही गोल्ड मेडल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates: अस्मिता डे ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में
अस्मिता डे ने 48kg रेपचेज मुकाबले में हांगकांग की वोंग का ली को 'युको' से हराकर ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जगह बनाई.
वह भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे के बाद फिर से मैट पर उतरेंगी.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, बॉक्सिंग: प्रिया घंघास की सेमीफाइनल में हार, ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष
महिला 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में भारत की प्रिया घंघास को चीन की यांग चेंग्यू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अंतिम राउंड में प्रिया ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की, लेकिन उनके कई पंच सटीक निशाने पर नहीं लग सके.
दूसरी ओर, यांग ने मजबूत डिफेंस दिखाया और लगातार क्लिंच तथा करीबी मुकाबले के जरिए प्रिया के हमलों को प्रभावी नहीं होने दिया.
मुकाबले के अंत में यांग चेंग्यू ने 4-1 के स्प्लिट फैसले से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई. वहीं, प्रिया घंघास का अभियान कांस्य पदक के साथ समाप्त हुआ.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, बॉक्सिंग: दूसरे राउंड के बाद प्रिया पर बढ़ा दबाव
महिला 60 किग्रा सेमीफाइनल में चीन की यांग चेंग्यू ने दूसरे राउंड में आक्रामक शुरुआत की और लगातार पंचों से दबाव बनाए रखा. प्रिया घंघास ने भी जवाबी हमले किए, लेकिन मुकाबला काफी तेज रहा और साफ बढ़त किसे मिली, यह कहना मुश्किल था.
राउंड खत्म होने पर जजों ने 4-1 से यांग चेंग्यू के पक्ष में फैसला दिया. इसके साथ ही चीनी मुक्केबाज फाइनल में पहुंचने की मजबूत दावेदार बन गई हैं, जबकि प्रिया को मुकाबले में वापसी के लिए आखिरी राउंड में बड़ा प्रदर्शन करना होगा.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, बॉक्सिंग: पहले राउंड में प्रिया पिछड़ीं
महिला 60 किग्रा सेमीफाइनल में भारत की प्रिया घंघास ने शुरुआत में संयमित अंदाज अपनाया, जबकि चीन की यांग चेंग्यू ज्यादा आक्रामक नजर आईं. प्रिया ने काउंटर अटैक में कुछ अच्छे पंच लगाए और कई शानदार कॉम्बिनेशन भी निकाले.
हालांकि करीबी मुकाबले के बावजूद जजों ने पहला राउंड 3-2 से यांग चेंग्यू के पक्ष में दिया. अब प्रिया को वापसी के लिए अगले राउंड में और आक्रामक होना होगा.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, बॉक्सिंग: प्रिया घंघास के सामने चीन की चुनौती
एशियन गेम्स में आज भारत के लिए तीन बॉक्सिंग सेमीफाइनल होने हैं और शुरुआत महिला 60 किग्रा वर्ग से होगी. भारत की प्रिया घंघास का मुकाबला चीन की यांग चेंग्यू से है.
यांग 2025 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता हैं, जबकि प्रिया ने हाल ही में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था.
इस मुकाबले की विजेता फाइनल में चीनी ताइपे की लिन यू-टिंग से भिड़ेगी, जो पेरिस ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट हैं.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE, बॉक्सिंग: प्रिया घंघास के सामने चीन की चुनौती
एशियन गेम्स में आज भारत के लिए तीन बॉक्सिंग सेमीफाइनल होने हैं और शुरुआत महिला 60 किग्रा वर्ग से होगी. भारत की प्रिया घंघास का मुकाबला चीन की यांग चेंग्यू से है.
यांग 2025 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता हैं, जबकि प्रिया ने हाल ही में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था. इस मुकाबले की विजेता फाइनल में चीनी ताइपे की लिन यू-टिंग से भिड़ेगी, जो पेरिस ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट हैं.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, रेसलिंग: रेपेचेज में निशा की चुनौती खत्म
महिला 48 किग्रा वर्ग के रेपेचेज मुकाबले में भारत की निशा को दक्षिण कोरिया की पार्क ह्योनयोंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ उनका एशियन गेम्स अभियान समाप्त हो गया.
निशा ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत की थी और पहले पीरियड में बढ़त बनाई. दूसरे पीरियड में उन्होंने 3 और अंक भी जोड़े, लेकिन पार्क ने मौके का फायदा उठाते हुए फॉल (पिन) हासिल कर लिया. प्रतिद्वंद्वी के दोनों कंधे मैट पर टिकने के साथ ही मुकाबला समाप्त हो गया और पार्क ने विक्ट्री बाय फॉल के जरिए जीत दर्ज कर ली.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates: भारत ने जीता गोल्ड मेडल, आर्चरी कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में दोहराया इतिहास
भारत के साहिल जाधव और चिकीथा तानिपर्थी ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. रोमांचक फाइनल शूट-ऑफ तक पहुंचा, जहां भारतीय जोड़ी ने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाया और दक्षिण कोरिया को मात दी.
यह चिकीथा का इन एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल है, जबकि साहिल ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीता. कंपाउंड आर्चरी में भारत का दबदबा एक बार फिर देखने को मिला.
इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक के कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट के लिए कोटा भी हासिल कर लिया है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: गोल्ड मेडल मुकाबला शूट-ऑफ में पहुंचा
साहिल जाधव ने दबाव के बीच शानदार 10 लगाया और इसके साथ ही भारत-दक्षिण कोरिया का कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल शूट-ऑफ में पहुंच गया.
गोल्ड मेडल का फैसला अब शूट-ऑफ से होगा!
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: फाइनल में मुकाबला रोमांचक
दक्षिण कोरिया की पार्क ने अपने 12वें शॉट पर 9 अंक हासिल किए, जबकि चोई ने 10 लगाया और कोरिया का स्कोर 117 पहुंच गया.
भारत को फाइनल में पहली बार चूक का सामना करना पड़ा. चिकीथा तानिपर्थी और साहिल जाधव दोनों ने 9-9 अंक जुटाए, जिससे बढ़त घट गई.
तीसरे एंड के बाद स्कोर: भारत 118-117 दक्षिण कोरिया.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: भारत का गोल्ड मेडल पर मजबूत दावा
कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में भारत की जोड़ी चिकीथा तानिपर्थी और साहिल जाधव ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. मुकाबले के दूसरे हाफ की शुरुआत में दक्षिण कोरिया ने दो 10 लगाकर स्कोर 98 तक पहुंचाया, लेकिन भारतीय जोड़ी ने भी दबाव में कोई गलती नहीं की.
चिकीथा और साहिल ने एक बार फिर 10-10 का निशाना लगाया और लगातार परफेक्ट प्रदर्शन करते हुए 100 में 100 अंक पूरे कर लिए. 10 शॉट्स के बाद स्कोर: भारत 100-98 दक्षिण कोरिया. भारत गोल्ड मेडल की ओर मजबूती से बढ़ रहा है
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: भारत ने बनाई मजबूत बढ़त
कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में भारतीय जोड़ी चिकीथा तानिपर्थी और साहिल जाधव शानदार लय में नजर आ रही है. दक्षिण कोरिया ने दूसरे एंड में 39/40 का स्कोर किया, लेकिन भारत ने भी कोई गलती नहीं की.
चिकीथा और साहिल ने लगातार चौथा 10 लगाते हुए अपना परफेक्ट प्रदर्शन जारी रखा. मुकाबले के आधे पड़ाव तक भारत ने 80-78 की बढ़त हासिल कर ली है और गोल्ड मेडल की दौड़ में मजबूत स्थिति में है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत की शानदार शुरुआत
कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल के पहले एंड में चिकीथा तानिपर्थी और साहिल जाधव की भारतीय जोड़ी ने परफेक्ट प्रदर्शन किया. दोनों ने अपने सभी शॉट्स पर 10 अंक बटोरते हुए भारत को 40/40 का स्कोर दिलाया.
दक्षिण कोरिया की ओर से जुंगयून पार्क ने 9 और योंगही चोई ने 10 अंक हासिल किए. पहले एंड के बाद भारत ने 40-39 की मामूली लेकिन अहम बढ़त बना ली है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: गोल्ड के लिए भारत का मुकाबला दक्षिण कोरिया से
थाईलैंड को सेमीफाइनल में हराने के बाद भारत की चिकीथा तानिपर्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी अब कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में पहुंच गई है. गोल्ड मेडल मुकाबले में उनका सामना दक्षिण कोरिया की जुंगयून पार्क और योंगही चोई की जोड़ी से होगा.
भारत का एक और पदक पहले ही पक्का हो चुका है, लेकिन अब नजरें स्वर्ण पदक पर हैं. चिकीथा और साहिल की जोड़ी एशियन गेम्स में भारत को आठवां गोल्ड मेडल दिलाने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE, शूटिंग: ट्रैप मिक्स्ड टीम फाइनल में भारत
भारत की नीरू धांडा और कायनन चेनी की जोड़ी ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई है. भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में कुल 136 अंक हासिल कर शीर्ष चार में जगह बनाई. चीन, कतर और ईरान की टीमें भी फाइनल में पहुंची हैं.
कल शानदार गोल्ड मेडल जीतने वाली नीरू धांडा के पास अब एक और स्वर्ण जीतने का मौका है. ट्रैप मिक्स्ड टीम का फाइनल मुकाबला सुबह 11 बजे खेला जाएगा.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE, Wrestling: सेमीफाइनल में सुनील कुमार हारे
कुश्ती में सुनील कुमार के लिए झटका; उन्हें सेमीफाइनल में जापान के ताइजो योशिदा से 'टेक्निकल सुपीरियरिटी' के आधार पर 0-11 से हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, उनका मेडल जीतने का सपना अभी खत्म नहीं हुआ है. सुनील अब ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में उतरेंगे, जहां उनका सामना रेपचेज राउंड के विजेता से होगा, वहाँंजीत हासिल करके वे 2022 एशियन गेम्स की तरह ही ब्रॉन्ज मेडल जीत सकते हैं.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में पहुंचा भारत, अब नजरें गोल्ड पर
भारत ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम सेमीफाइनल में थाईलैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब भारतीय जोड़ी चिकीथा तानिपर्थी और साहिल जाधव गोल्ड मेडल मुकाबले में उतरेंगे.
भारत की एक और पदक की उम्मीद पक्की, अब नजरें गोल्ड पर
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: भारत ने बनाए रखी बढ़त
थाईलैंड की कनोकनापुस काओचोम्फू और पीरावत रत्तानापोंगकियात ने 10-10 लगाकर भारत पर दबाव बनाए रखा. हालांकि भारतीय जोड़ी चिकीथा तानिपर्थी और साहिल जाधव ने भी शानदार जवाब देते हुए दोनों तीर 10 पर साधे.
तीसरे एंड के बाद स्कोर: भारत 97-95 थाईलैंड.
भारत ने 2 अंकों की बढ़त बरकरार रखी है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: भारत ने बढ़ाई बढ़त
दूसरे एंड की शुरुआत में थाईलैंड को 9 और 10 अंक मिले, लेकिन भारतीय जोड़ी चिकीथा तानिपर्थी और साहिल जाधव ने दोनों तीर 10 पर साधकर बढ़त और मजबूत कर ली.
स्कोर: भारत 59-56 थाईलैंड - भारत अब 3 अंकों की बढ़त के साथ मुकाबले में आगे चल रहा है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: भारत ने बनाई मजबूत बढ़त
कंपाउंड मिक्स्ड टीम सेमीफाइनल के पहले एंड में भारत की जोड़ी चिकीथा तानिपर्थी और साहिल जाधव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39/40 अंक जुटाए. थाईलैंड के पहले शॉट की समीक्षा के बाद भी स्कोर नहीं बदला.
पहले एंड के बाद स्कोर: भारत 39-37 थाईलैंड.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: मिक्स्ड टीम सेमीफाइनल में भारत की नजर फाइनल पर
भारत ने आज एक गोल्ड मेडल पक्का कर लिया है और अब दो और स्वर्ण की उम्मीदें बाकी हैं. अगला मुकाबला कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा का सेमीफाइनल है, जहां भारत का सामना थाईलैंड से होगा.
यह मुकाबला कुछ ही मिनटों में शुरू होने वाला है. भारतीय जोड़ी चिकीथा तानिपर्थी और साहिल जाधव सेमीफाइनल के लिए मैदान में उतर चुकी है और फाइनल का टिकट हासिल करने की कोशिश करेगी.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, रेसलिंग: सुनील कुमार सेमीफाइनल में
भारत के सुनील कुमार ने पुरुष ग्रीको-रोमन 87 किग्रा क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के मुहम्मद सुल्तोनजोदा को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया.
सुनील ने पहले ही पीरियड में 9-0 की बढ़त बना ली और तकनीकी श्रेष्ठता (VSU) के आधार पर मुकाबला अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. भारतीय पहलवान ने एक अंक से शुरुआत की और फिर लगातार चार बार दो-दो अंक हासिल करते हुए प्रतिद्वंद्वी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. खास बात यह रही कि उन्होंने पूरे मुकाबले में एक भी अंक नहीं गंवाया.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, रेसलिंग: निशा का सफर राउंड ऑफ 16 में थमा
भारत की निशा को महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में करीबी मुकाबले में उत्तर कोरिया की सोल गुम पाक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.
मुकाबला 4-4 की बराबरी पर समाप्त हुआ, लेकिन पहले पीरियड में लगाए गए 4 अंकों के दांव की बदौलत सोल गुम पाक ने टाई-ब्रेकर नियम (VPO1) के तहत जीत हासिल कर ली. निशा ने दोनों पीरियड में 2-2 अंक जुटाकर शानदार वापसी की कोशिश की, लेकिन वह नतीजा बदल नहीं सकीं.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, जूडो: अस्मिता डे क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन अस्मिता डे ने एशियन गेम्स अभियान की शानदार शुरुआत की है. उन्होंने महिला 48 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में वियतनाम की हा न्गोक ची को इप्पोन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली.
मुकाबले की शुरुआत दोनों खिलाड़ियों के लिए शिडो (पेनल्टी) के साथ हुई, लेकिन अस्मिता जल्द ही लय में आ गईं. मुकाबले में 38 सेकंड बाकी रहते उन्होंने प्रतिद्वंद्वी के दोनों कंधे टाटामी मैट पर टिकाकर इप्पोन हासिल किया और शानदार जीत दर्ज की.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी में भारत ने जीता गोल्ड मेडल, कंपाउंड महिला टीम फाइनल में चीन को हराया
शानदार प्रदर्शन करते हुए चिकीथा तानिपर्थी, प्रिथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय तिकड़ी ने कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. प्रिथिका और ज्योति ने पूरे फाइनल में एक भी तीर लक्ष्य से नहीं चूका और भारत ने महिला टीम विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. भारत ने चीन को 238-234 से हराकर अपने खिताब का सफल बचाव किया.
यह एशियन गेम्स में भारत का सातवां गोल्ड मेडल है. चिकीथा तानिपर्थी, प्रिथिका प्रदीप, ज्योति सुरेखा वेन्नम... गोल्ड मेडलिस्ट. भारत को स्वर्ण पदक.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: भारत गोल्ड से बस कुछ कदम दूर!
चीन ने 10, 9 और 9 के साथ 28 अंक जुटाए. जवाब में चिकीथा, प्रिथिका और ज्योति ने तीनों 10 लगाए. भारत की बढ़त 4 अंक की हो गई है.
स्कोर: भारत 208-204 चीन
अब सिर्फ 3 तीर बाकी हैं और भारतीय टीम का गोल्ड मेडल लगभग तय नजर आ रहा है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: भारत बनाम चीन, कंपाउंड महिला टीम गोल्ड मेडल मैच
एक बार फिर समीक्षा के बाद चीन के एक 9 अंक वाले शॉट को 10 में अपग्रेड कर दिया गया है. इसके चलते स्कोर में बदलाव हुआ है और भारत की बढ़त अब 3 की बजाय 2 अंकों की रह गई है.
ताजा स्कोर के मुताबिक भारतीय टीम 178-176 से आगे चल रही है. अब दोनों टीमों के पास छह-छह शॉट बाकी हैं, यानी हर तीरंदाज को दो और तीर चलाने हैं.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: भारत बनाम चीन, कंपाउंड महिला टीम गोल्ड मेडल मैच
चौथे एंड की दूसरी रोटेशन में चीन ने 9 के साथ शुरुआत की, लेकिन इसके बाद लगातार दो 10 लगाकर मुकाबले में दबाव बनाए रखा.
भारत की ओर से नजरें एक बार फिर चिकीथा पर थीं और इस बार उन्होंने शानदार जवाब दिया. चिकीथा ने सटीक 10 अंक हासिल किए, जिसके बाद प्रिथिका और ज्योति ने भी 10-10 लगाकर भारतीय बढ़त को और मजबूत कर दिया.
भारतीय तिकड़ी का प्रदर्शन फाइनल में अब तक शानदार रहा है. चौथे एंड के बाद भारत 178-175 से आगे है और गोल्ड मेडल पर पकड़ मजबूत करता दिखाई दे रहा है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: भारत बनाम चीन, कंपाउंड महिला टीम गोल्ड मेडल मैच
दूसरे एंड की दूसरी रोटेशन में चीन ने दो 10 और एक 9 के साथ शानदार वापसी की और हाफवे स्टेज तक अपना स्कोर 116 पहुंचा दिया.
भारत की ओर से चिकीथा ने पिछले 9 के बाद जोरदार वापसी करते हुए 10 अंक बटोरे. वहीं प्रिथिका और ज्योति ने फाइनल में अपना परफेक्ट प्रदर्शन जारी रखा और फिर से 10-10 का निशाना साधा.
मुकाबले के आधे पड़ाव तक भारतीय तिकड़ी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. भारत 119-116 की बढ़त के साथ गोल्ड मेडल की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: भारत बनाम चीन, कंपाउंड महिला टीम गोल्ड मेडल मैच
पहले एंड में चीन के एक शॉट का स्कोर 9 से बढ़ाकर 10 कर दिया गया है, जिससे स्कोर में थोड़ा बदलाव आया है.
संशोधित स्कोर के अनुसार भारतीय टीम अब 60-58 से आगे है. हालांकि अंतर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन चिकीथा, प्रिथिका और ज्योति की तिकड़ी ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की है और गोल्ड मेडल मुकाबले में अभी भी बढ़त बनाए हुए है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, आर्चरी: कंपाउंड महिला टीम गोल्ड मेडल मैच, भारत बनाम चीन
गोल्ड मेडल मुकाबले की शुरुआत चीन ने की. पहले तीन शॉट्स में चीनी तीरंदाजों ने 9, 9 और 9 अंक जुटाए और पहले रोटेशन के बाद उनका स्कोर 27 रहा.
इसके बाद भारतीय तिकड़ी निशाने पर उतरी. सबसे पहले चिकीथा ने शानदार 10 अंक लगाए. फिर प्रिथिका और ज्योति ने भी सटीक 10-10 स्कोर किया. भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाते हुए परफेक्ट 30 अंक हासिल किए और मुकाबले में 30-27 की बढ़त बना ली.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, सेपक टकरा: महिला टीम को पहले मैच में मिली हार
सेपकटकरा के महिला क्वाड्रेंट ग्रुप मुकाबले में भारत को वियतनाम के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. वहीं पुरुष टीम अब अपने पहले ग्रुप मैच में लाओस से भिड़ रही है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, गोल्फ: पहले दिन सप्तक ने दिखाया दम
पुरुषों के इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले के पहले दिन भारत के लिए सप्तक तलवार शानदार लय में दिखे और पहले नौ होल के बाद 3-अंडर पार के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे. यशराज संधू ने 34 का स्कोर बनाया, जबकि वीर अहलावत का प्रदर्शन उतार-चढाव भरा रहा और उन्होंने 37 का स्कोर किया. हालांकि पदकों की दौड़ अभी लंबी है, क्योंकि प्रतियोगिता चार दिन तक चलेगी.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, तीरंदाजी: भारत ने कोरिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह
भारत की महिला कंपाउंड टीम ने रोमांचक सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 234-233 से हरा दिया. आखिरी राउंड में चिकिता और पृथिका ने 10-10 अंक लगाए, जबकि ज्योति के 9 अंक भी जीत के लिए काफी रहे.
इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है, जहां उसका सामना चीन से होगा.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, तीरंदाजी: सेमीफाइनल में मुकाबला हुआ रोमांचक
दक्षिण कोरिया ने इस राउंड में सभी 10 अंक लगाकर जोरदार वापसी की. भारत की ओर से चिकिता और पृथिका ने 9-9 अंक बनाए, जबकि ज्योति ने 10 अंक हासिल किए.
कोरिया की शानदार शूटिंग से मुकाबला बेहद करीबी हो गया है. आखिरी राउंड से पहले भारत मामूली बढ़त के साथ आगे है और फाइनल की दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, शूटिंग: ट्रैप मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में भारत की अच्छी शुरुआत
महिला ट्रैप स्पर्धा में कल स्वर्ण पदक जीतने वाली नीरू ढांडा आज फिर निशानेबाजी रेंज पर उतर चुकी हैं. वह ट्रैप मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में भारत की चुनौती का हिस्सा हैं.
भारतीय जोड़ी ने मुकाबले की शुरुआत शानदार अंदाज में की है और फिलहाल कजाकिस्तान और इराक के बाद तीसरे स्थान पर बनी हुई है. हालांकि ट्रैप क्वालिफिकेशन में स्थिति तेजी से बदलती है, इसलिए रैंकिंग में अभी कई उतार-चढाव देखने को मिल सकते हैं.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, तीरंदाजी: सेमीफाइनल में भारत की मजबूत पकड़
भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया. चिकिता, पृथिका और ज्योति ने इस राउंड में तीनों शॉट पर 10-10 अंक लगाए और भारत की बढ़त को और मजबूत कर दिया. दक्षिण कोरिया की कांग लगातार दबाव में नजर आईं और उन्होंने लगातार तीसरी बार 9 अंक हासिल किए. हालांकि कोरिया की बाकी दो तीरंदाजों ने 10-10 अंक लगाए, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों की सटीकता के सामने वे बढ़त नहीं बना सकीं.
सेमीफाइनल मुकाबले के आधे चरण तक भारत 118-115 से आगे चल रहा है और फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा चुका है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, तीरंदाजी: कंपाउंड महिला टीम सेमीफाइनल में भारत ने बनाई बढ़त
तीसरे राउंड में भारत की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और चिकिता ने 9 अंक हासिल किए. हालांकि, इसके बाद पृथिका और ज्योति ने शानदार 10-10 अंक लगाकर टीम को संभाल लिया.
दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया की शुरुआत भी 9 अंक से हुई. इसके बाद कांग और उनकी तीसरी तीरंदाज ने भी 9-9 अंक बनाए. कोरियाई टीम के लगातार 9 अंक भारत के लिए फायदेमंद साबित हुए और मुकाबले में पहली बार भारतीय टीम ने बढ़त हासिल कर ली.
तीसरे राउंड के बाद भारत 88-86 से आगे चल रहा है.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates, तीरंदाजी: महिला कंपाउंड टीम सेमीफाइनल में भारत की शानदार वापसी
दक्षिण कोरिया के अच्छे प्रदर्शन के बाद भारतीय तीरंदाजों ने भी जोरदार जवाब दिया. भारत की तीनों खिलाड़ियों ने 10-10 अंक हासिल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया. इसके बाद कोरिया की कांग योनसो ने 9 अंक बनाए. मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमें 59-59 की बराबरी पर रहीं.
Asian Games 2026 Day 11 LIVE Updates: निशानेबाजों की नजर एक और गोल्ड पर
एशियन गेम्स की पदक तालिका में भारत अब शीर्ष 10 देशों में पहुंच गया है. एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के समापन के साथ अब भारतीय दल की उम्मीदें पहलवानों, मुक्केबाजों और तीरंदाजों पर टिकी होंगी, जो आज देश के पदक अभियान को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे.