खाटूश्‍यामजी में अटूट आस्था, सड़क पर भरे पानी में दंडवती कर रहा श्‍याम भक्‍त 

भारी बारिश में भी आस्था नहीं टूटी. महाराष्ट्र से 840 महिलाएं पदयात्रा कर रही हैं, और बारां का युवक दंडवती करते बाबा श्‍याम के दरबार जा रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दंडवती करते खाटू धाम जाता भक्त.
NDTV Reporter

श्याम भक्तों की आस्था का अनूठा नजारा आज रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर देखने को मिला. आज सुबह से हो रही झमाझम बारिश के बावजूद बाबा के दरबार पहुंचने के लिए भक्तों का जत्था लगातार आगे बढ़ता रहा. महाराष्ट्र से 840 महिलाओं का जत्था रींगस से खाटू धाम तक पदयात्रा कर रहा है. भीगते कपड़ों और कीचड़ भरे रास्तों के बीच भी महिलाएं बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थीं.  भक्तों का कहना है कि बारिश आस्था के आगे छोटी है. 

मन्नत पूरी होने पर दंडवती 

इसी बार‍िश में बारां के वीरेन्द्र प्रजापति ने अपनी मन्नत पूरी होने पर दंडवती करते बाबा के धाम पहुंच रहा है. वीरेन्द्र ने बताया कि करीब 1 साल पहले उन्होंने बाबा के दरबार में बेटे की मनोकामना मांगी थी. बाबा की कृपा से मनोकामना पूरी होने पर वे रींगस से खाटू धाम तक पेट के बल यात्रा कर रहे हैं. भारी बारिश और सड़क पर भरे गहरे पानी के बीच भी वीरेन्द्र बाबा के जयकारे लगाते हुए लगातार आगे बढ़ रहे थे. 

खाटूश्याम जातीं महाराष्ट्र की महिलाएं. (ndtv)

बारिश से सड़कों पर भरा पानी 

रींगस-खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर कई जगहों पर पानी भरा हुआ है. पानी रींगस उपखंड प्रशासन और नगर पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल रहा है. पानी और कीचड़ के कारण पदयात्रा कर रहे भक्तों और आम राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द पानी न‍िकालने की व्यवस्था करने की मांग की है. बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआख, और जय श्री श्याम के नारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा.   

यह भी पढ़ें: बांध बरेठा का जलस्तर 26 फीट पार, कभी भी खुल सकते हैं गेट; न‍िचले इलाके में रहने वालों को क‍िया सतर्क

Advertisement
Featured Video Of The Day
असम से उत्तराखंड तक बारिश का कहर! 97 मौतें, लाखों लोग बाढ़ की चपेट में

Topics mentioned in this article
Rajasthan News
Khatushyam
Baba Shyam
Sikar
Ringas