राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर नजर आ रहा है. जैसलमेर में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है. सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है. वहीं, सीजन में पहली बार रात का पारा पहली बार 26 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है.
प्रदेश में बाड़मेर सबसे गर्म
पश्चिमी राजस्थान समेत कुछ हिस्सों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. बाड़मेर भी 42.9 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म जिला है. सुबह से ही इतनी भीषण गर्मी पड़ती है कि लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, दोपहर में तो हाल और भी खराब हो जाता है. गर्मी से बचने के लोग कई तरह के उपाय करते नजर आ रहे हैं.
बाजार में पसरा सन्नाटा
बढ़ते तापमान का असर अब बाजारों में भी साफ दिखाई देने लगा है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और बाजारों में ग्राहकों की संख्या में भारी कमी आई है. कृषि मौसम वैज्ञानिक दीपक चतुर्वेदी ने बताया, "अभी रेगिस्तानी इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है. लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए."
जैसलमेर में बाजार का हाल.
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी
स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. जैसलमेर सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने बताया कि अस्पतालों में ओआरएस, ड्रिप, दवाइयों और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के साथ ही कई जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं.
इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट
यह भी पढ़ेंः राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब 'बहू' भी बनेगी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार, कोर्ट ने कहा- बेटी से कम नहीं














