Rajasthan Nikay Chunav 2026: राजस्थान के 113 निकायों में वोटर लिस्ट का शेड्यूल जारी, जानें कब और कैसे जुड़ेगा आपका नाम

राजस्थान के 113 शहरों में चुनावी बिगुल बज चुका है. राज्य निर्वाचन आयोग ने नई वोटर लिस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है. अगर आप 1 जनवरी 2026 को 18 साल के हो रहे हैं, तो आपके पास नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: क्या आपका नाम वोटर लिस्ट में है? 113 शहरों के लिए नया शेड्यूल जारी, 8 मई को आएगी फाइनल लिस्ट (सांकेतिक तस्वीर)
ANI

Jaipur News: राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में अपनी सरकार चुनने की तैयारी कर रहे मतदाताओं के लिए बड़ी खबर है. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 113 नगरीय निकायों के लिए निर्वाचक नामावलियों (वोटर लिस्ट) के पुनरीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम मंगलवार देर शाम जारी कर दिया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया को तय समय सीमा के भीतर पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाएगा, ताकि 8 मई 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन हो सके.

नए वोटर्स के लिए बड़ा मौका

इस बार की वोटर लिस्ट उन युवाओं के लिए खास है जो हाल ही में बालिग हुए हैं. आयोग के अनुसार, जो युवा 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या करने वाले हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे.

कैसे तैयार होगी आपकी लिस्ट?

नई लिस्ट बनाने के लिए 1 जनवरी 2025 की विधानसभा मतदाता सूची को आधार बनाया जाएगा. विधानसभा सूची के आधार पर ही अब वार्डवार मतदाता सूचियां तैयार की जाएंगी. जरूरत के अनुसार वार्डों का गठन, भागों का निर्धारण और वार्डों का पुनः समायोजन (Re-adjustment) भी किया जाएगा.

दावा और आपत्ति का मिलेगा समय

वोटर लिस्ट अपडेट करने की प्रक्रिया के दौरान आम नागरिकों को दावा और आपत्तियां दर्ज कराने का पूरा मौका दिया जाएगा. अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है या कोई गलती है, तो आप तय समय सीमा में आवेदन कर सकेंगे. इन सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद ही फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी.

Advertisement

अधिकारियों को सावधानी बरतने के आदेश

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वार्डों के भागों का निर्धारण और रेशनलाइजेशन पूरी सावधानी से किया जाए ताकि मतदान के दिन किसी भी मतदाता को परेशानी न हो.

Featured Video Of The Day
ट्रंप मियां तो निकले बड़े खिलाड़ी, जंग रोकने का ऐलान करके किया अरबों का खेल