3 दिन बाद खुला आशीष हत्याकांड, पत्नी ही निकली हत्या की मास्टरमाइंड, दोस्तों संग मिलकर रची साजिश

श्रीगंगानगर के रावला थाना क्षेत्र में हुए आशीष हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों संग मिलकर पति की हत्या की थी, पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पत्नी ने प्रेमी और दोस्तों संग मिलकर की पति की हत्या

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुए आशीष हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की साजिश रची गई थी.

पुलिस के अनुसार, 30 जनवरी 2026 को चक 01 केएलएम निवासी आशीष रात के समय घर से बाहर घूमने निकला था. उसकी पत्नी अंजू उर्फ अंजली भी उसके साथ चली गई. इसी दौरान अंजू ने अपने प्रेमी संजू उर्फ संजय उर्फ जय और उसके साथियों को पहले से बुला रखा था.

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सुनसान स्थान पर आशीष को रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से आशीष पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल होने के बाद भी आरोपियों ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया ताकि घटना सड़क दुर्घटना लगे.

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और घटना को हादसा दिखाने की कोशिश की गई. घायल अवस्था में आशीष को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई.

Advertisement

पुलिस ने मृतक की पत्नी अंजू उर्फ अंजली, उसके प्रेमी संजू उर्फ संजय, रोहित उर्फ काकी और बादल उर्फ सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
 

Featured Video Of The Day
Iran War: Trump ने दी ईरान को गाली, 'Open The F**king Strait, You Bas**rds', फिर दिया Ultimatum!