कोटा: भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, 10-15 लोग मलबे में दबे, 2 बच्चों की मौत की आशंका

कोटा में एक दो मंजिला इमारत अचानक गिर गई है. इसके मलबे में 10 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका है. 2 बच्चों की मौत की भी खबर है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कोटा में एक होटल की दो मंजिला इमारत गिरने से दस से पंद्रह लोग मलबे में दबे होने की आशंका है
  • मुरादाबादी नॉनवेज रेस्टोरेंट की निर्माणाधीन इमारत शनिवार रात अचानक गिर गई जिसमें कुछ ग्राहक और स्टाफ मौजूद थे
  • मौके पर पुलिस, प्रशासन और राहत बचाव दल पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान चला रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोटा:

राजस्थान के कोटा में शनिवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के एक होटल की दो मंजिला इमारत गिर गई. बिल्डिंग गिरने के बाद इसके मलबे में 10 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका है. इस हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. राहत और बचाव का काम भी शुरू हो गया है. राजस्थान सरकार के मंत्री मदन दिलावर भी मौके पर पहुंच चुके हैं.

जानकारी के मुताबिक, कोटा ओपरा हॉस्पिटल रोड पर मुरादाबादी नॉनवेज रेस्टोरेंट की बिल्डिंग थी. इसका कंस्ट्रक्शन अभी चल ही रहा था. लेकिन शनिवार रात को इसकी दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई. इमारत के मलबे में 10 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका है. मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत की खबर भी है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

बताया जा रहा है कि जिस वक्त इमारत गिरी, उस वक्त रेस्टोरेंट में कुछ ग्राहक और स्टाफ था. घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक संदीप शर्मा ने बताया कि इमारत अचानक गिर गई. उन्होंने कहा कि इस बात की आशंका है कि कई लोग फंसे हुए हैं. पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं, और बचाव अभियान जारी है. कुछ लोगों को बाहर निकाला गया है.

वहीं, जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने  बताया कि इमारत गिरने के तुरंत बाद रेस्क्यू टीमें तैनात कर दी गईं. उन्होंने कहा कि अब तक 5 लोगों को बचाया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती कि मलबे के नीचे कितने लोग अभी भी फंसे हुए हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Dhurandhar 2 को अनुराग भदौरिया ने बताया प्रोपेगेंडा फिल्म, एंकर ने लगा दी क्लास! | Sucherita Kukreti