Rajasthan Budget 2026: राजस्थान में आज पेश होगा बजट, 1 लाख भर्तियों की हो सकती है घोषणा, इंटरव्यू प्रक्रिया भी होगी खत्म!

Rajasthan News: बजट ऐलान में शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस समेत अन्य विभागों में नए पदों पर भर्ती का ऐलान संभव है. साथ ही आरएएस और बड़े पदों को छोड़कर अधिकांश भर्तियों में इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म करने की भी संभावना है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भजनलाल सरकार का तीसरा बजट पेश होगा.

Rajasthan budget 2026: राजस्थान विधानसभा में आज सुबह 11 बजे भजनलाल सरकार अपना तीसरा बजट पेश करेगी. उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगी. बजट-2026 में बुधवार (11 फरवरी) को कई बड़े ऐलान संभव हैं. संभावना है कि करीब एक लाख नई भर्तियों की घोषणा हो सकती है. इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग को शामिल किया जाएगा. आरएएस और बड़े पदों को छोड़कर अधिकांश भर्तियों में इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म करने की संभावना है. 

2 साल में 2700 से ज्यादा घोषणाएं, 30% पूरी

पिछले दो बजट में सरकार ने कुल 2718 घोषणाएं की थीं. इनमें से 900 पूरी हो चुकी हैं, 1534 प्रगतिरत या प्रशासनिक स्वीकृति की स्थिति में हैं, जबकि 284 घोषणाएं अभी शुरू नहीं हो सकी हैं. वर्ष 2024-25 के बजट में 1277 और 2025-26 के बजट में 1441 घोषणाएं की गई थीं. इस बार बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की घोषणा संभव है. बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग सहित सभी श्रेणियों के पेंशनधारकों को इसका लाभ मिल सकता है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और संविदाकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा भी संभावित है.

तबादला नीति पर हो सकता है बड़ा फैसला

  • नई तबादला नीति लागू करने की घोषणा संभव.
  • किसान सम्मान निधि चरणबद्ध तरीके से 12 हजार रुपये तक बढ़ाने की तैयारी.
  • गेहूं सहित कुछ फसलों पर एमएसपी बोनस बढ़ोतरी.
  • बाजरा और ज्वार की सरकारी खरीद.
  • दूध खरीद पर बोनस वृद्धि.
  • ग्राम सेवा सहकारी समितियों में नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान.
  • आदिवासी इलाकों में नई सिंचाई योजनाएं.
  • पशुधन बीमा योजना का दायरा बढ़ेगा.
  • महिलाओं के लिए डेयरी प्रोत्साहन योजना

रोडवेज-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी होंगी बड़ी घोषणाएं 

  • खेजड़ी सहित पेड़ों की सुरक्षा के लिए कानून में बदलाव
  • सोलर पावर प्लांट्स के लिए नई गाइडलाइन
  • नए स्टेट एक्सप्रेस-वे के लिए डीपीआर
  • नए ओवरब्रिज और अंडरब्रिज
  • रोडवेज के लिए करीब 1000 नई बसें
  • इलेक्ट्रिक बसें और सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए अलग बजट
  • अमृत-2 योजना के तहत सीवरेज और पेयजल परियोजनाएं
  • जयपुर मेट्रो फेज-2 पहले पैकेज के लिए बजट प्रावधान
  • बाड़मेर रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल क्षेत्र के विकास की घोषणा
  • नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल  

यह भी पढ़ेंः बदल गई राजस्थान बजट की परंपरा! 'डार्क मैरून' ब्रीफकेस की जगह वित्त मंत्री के हाथ में दिखेगा 'भगवा बैग'

Featured Video Of The Day
UP Budget 2026: राज्य में AI Mission की होगी स्थापना, लाई जाएगी टेक युवा-समर्थ युवा योजना | CM Yogi