राजस्थान: बढ़ते अपराध के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरेगा बीजेपी का महिला मोर्चा, 5 जुलाई को विरोध प्रदर्शन

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 5 जुलाई को प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन जयपुर में किया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins

राजस्थान: चुनावी साल में अब भाजपा महिला मोर्चा भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी. राजस्थान में बढ़ते महिला अपराध के खिलाफ और महिला उत्पीड़न के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का आरोप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से लगाया जा रहा है. भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 5 जुलाई को प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन जयपुर में किया जाएगा.

विरोध प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी दर्ज करवाने के लिए महिला मोर्चा जुट गया है, वहीं संभाग स्तर पर भाजपा की महिला नेता पत्रकार वार्ता कर आंदोलन की रणनीति के बारे में जानकारी दे रही हैं.

कोटा में आज विधायक कल्पना देवी और चंद्रकांता मेघवाल ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर 5 जुलाई को जयपुर में महिला मोर्चा की ओर से सरकार के खिलाफ किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी.

साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार पर कानून व्यवस्था चौपट होने और महिलाओ के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर निशाना साधा.

Advertisement

उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर अपना विरोध दर्ज करवाएंगी. 5 जुलाई को जयपुर में होने वाला विरोध प्रदर्शन राजस्थान का ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन होगा.

Featured Video Of The Day
West Bengal Polls 2026: बंगाल में SIR से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले कौन से? पूरा डेटा | Rahul Kanwal
Topics mentioned in this article