दोस्त के साथ गया शादी में और उसी की पत्नी से किया रेप, IRS की बेटी की हत्या से पहले अलवर में आरोपी की करतूत

दिल्ली की अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में आरोपी की पहचान हो गई है. आरोपी अलवर का रहने वाला है जिसने दिल्ली आने से पहले दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली की अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है.

Rajasthan News: दिल्ली की अमर कॉलोनी में रहने वाले IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और रेप करने वाले आरोपी की पहचान हो चुकी है. आरोपी राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना स्थित कुंडरौली का रहने वाला बताया जा रहा है. आरोपी ने हत्या से कुछ घंटे पहले अपने गांव के पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. उसके बाद वो भाग कर दिल्ली आया था. इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को मामले की लिखित शिकायत दी. जिसके आधार पर अलवर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

दिल्ली पुलिस की 4 टीम पहुंची 

दिल्ली पुलिस की 4 टीम अलवर के राजगढ़ पहुंची है. अलवर पुलिस के साथ मिलकर अलग-अलग जगह पर पुलिस टीम में दबिश दे रही है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी के पिता व दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और लगातार उनसे पूछताछ की जा रही है. आरोपी राहुल ने दिल्ली में घटना को अंजाम देने से पहले अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और उसके बाद वो दिल्ली फरार हो गया था.

शादी में गया था पीड़िता का पति

पीड़िता का पति और आरोपी ऑनलाइन लूडो खेलते थे और दोनों लूडो खेलने के आदि थे. घटना को लेकर पीड़िता के पति ने बताया कि आरोपी मेरे साथ शादी में गया था और बीच शादी में ही बोला मुझे घर जाना है और वहां से आ गया.

इस दौरान पीछे से राहुल घर में आया और वहां आकर उसने महिला से कहा कि आपका पति आपको बाहर बुला रहा है. इसके बाद महिला घर से बाहर आई और आरोपी महिला को पकड़ कर ले गया. इसके बाद उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद महिला ने अपने पति को फोन किया और पूरी आपबीती बताई. 

Advertisement

पड़ोस में रहने वाली महिला से किया दुष्कर्म

पड़ोस में रहने वाली महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. उसके बाद परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत राजगढ़ थाना पुलिस को दी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है. राजगढ़ के महिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के तमाम उच्च अधिकारी राजगढ़ पहुंचे.

यह भी पढ़ें-  चौमूं में पुलिया के पास मिला नवजात का भ्रूण, कुत्तों ने बुरी-तरह नौचा; CCTV खंगाल रही पुलिस

Advertisement
Featured Video Of The Day
बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस वाले के साथ भागते नजर आए नेता