Rajasthan: धूप से बचने के लिए पहनी 15 लीटर की दूध केन सिर में फंसी, ग्राइंडर से काटकर हटाई बचाई जान; देखें वीडियो

अलवर में एक युवक के सिर में 15 लीटर की दूध की केन फंस गई. काफी मशक्कत के बाद जब केन नहीं निकली तो ग्राइंडर मशीन से काटकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस घटना का वीडियो अब वायरल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अलवर में एक युवक के सिर में 15 लीटर की दूध की केन फंस गई

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले से एक ऐसा ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उसके सिर में एक दूध की केन फंसी हुई दिख रही है. बताया जा रहा है कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के माधोगढ़ गांव में कालूराम नाम का युवक अपनी गेहूं की फसल बेचने जा रहा था. उसके पास 15 लीटर दूध वाली एक बड़ी लोहे की केन थी. उसने धूप से बचने के लिए उस केन को अपने सिर पर हेलमेट की तरह पहन लिया. युवक का यह कदम उसके लिए भारी पड़ गया और वह केन उसके सिर में फंस गई, जिससे उसकी जान पर आफत आ गई. 

10 किलो की केन में फंसा सिर

सिर पर केन रखते ही वह युवक के गले तक जाकर बुरी तरह फंस गई. करीब 10 किलो वजनी इस केन को निकालने के लिए कालूराम ने काफी जद्दोजहद की लेकिन केन टस से मस नहीं हुई. बाइक सवार युवक काफी देर तक सड़क पर मशक्कत करता रहा और जब हार गया तो उसने ग्रामीणों से मदद मांगी. केन सिर में इतनी बुरी तरह फंसी थी कि युवक का दम घुटना शुरू हो गया था और वह बुरी तरह घबरा गया.

ग्राइंडर मशीन से हुआ 'रेस्क्यू ऑपरेशन'

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण उसे तुरंत एक हार्डवेयर की दुकान पर ले गए. वहां युवक की जान बचाने के लिए खतरनाक ग्राइंडर मशीन का सहारा लेना पड़ा. केन को काटने के लिए ग्राइंडर चलाया गया लेकिन डर इस बात का था कि कहीं मशीन की धार युवक के सिर या गर्दन पर न लग जाए. करीब आधे घंटे तक चले इस रेस्क्यू के दौरान युवक थर-थर कांपता रहा. आखिर में धीरे-धीरे केन को काटकर बाहर निकाला गया और युवक की जान बच सकी.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. सरपंच प्रतिनिधि प्रेमाराम ने बताया कि युवक सुरक्षित है लेकिन इस घटना ने पूरे गांव को हैरान कर दिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- राजस्थान DNA किट घोटाला: भ्रष्टाचार मामले में चारों अधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जांच को दी मंजूरी

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: हमला या समझौता, ट्रंप क्या करेंगे? Donald Trump | Iran US Ceasefire | America