रेस्टोरेंट चलाने वाले कान्हा ग्रुप की 'खुफिया दीवार' में मिले करोड़ों के जेवरात, होटल ताज से भी है कनेक्शन

कान्हा ग्रुप के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी में कई बड़े खुलासे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, टैक्स चोरी के पैसों से होटल में निवेश किया गया, जिसका रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Jaipur Kanha Group IT Raid: जयपुर के प्रसिद्ध 'कान्हा ग्रुप' पर आयकर विभाग की कार्रवाई में कई खुलासे हुए हैं. पूरे राजस्थान में कुल 33 ठिकानों पर इनकम टैक्स टीमों द्वारा छापेमारी हुई. शुक्रवार को कान्हा के संचालक नटवरलाल और उनके सहयोगियों के एक ठिकाने पर दीवार के पीछे छिपा स्ट्रांग रूम मिला था. तलाशी के दौरान इस 'खुफिया दीवार' से जेवरात और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद हुए. सुबह से रात तक चल रही पड़ताल में स्ट्रांग रूम से लगभग 7.5 करोड़ रुपये मूल्य की सोने-चांदी की ज्वैलरी जब्त की गई है.

टैक्स चोरी के पैसों का होगा हिसाब-किताब

आईटी टीम की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि टैक्स चोरी के पैसों को आलीशान होटलों में निवेश किया गया था. इसी कड़ी में आयकर विभाग की टीमों ने दो आलीशान 5-स्टार होटलों पर भी धावा बोला है. होटल ताज (आमेर) में जहां सुबह से ही दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. वहीं, होटल कुंदन वन में भी इनकम टैक्स टीम ने रेड की. कुंदन वन आलीशान शादियों के लिए जाना जाता है. पिछले तीन साल का रिकॉर्ड अब इनकम टैक्स टीम ने यहां से लिया है. 

10 से अधिक बैंक लॉकर की तलाशी जारी

अब तक की कार्रवाई में क़रीब दो करोड़ रुपये कैश भी मिल चुका है. वहीं, करीब 10 से अधिक बैंक लॉकर अभी भी मिले हैं, जिनका मूल्यांकन जारी है. संभावना है कि उनमें ज्वेलरी और करोड़ों की प्रॉपर्टी के दस्तावेज़ मिल सकते हैं. अब जांच का दायरा केवल रेस्टोरेंट तक सीमित न रहकर, भारी-भरकम रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट की ओर बढ़ गया है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान ने अमेरिका का पायलट पकड़ा? | Iran Attack On US | Trump