IPS Anshika Verma and KK Bishnoi Wedding: गोरखपुर में शुरू हुई दबंग अफसरों की प्रेम कहानी, SP संग रचाएंगी शादी, राजस्थान की बहू बनेंगी अंशिका वर्मा

Rajasthan News: संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई 29 मार्च को बाड़मेर में बरेली के पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अंशिका वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे.दोनों आईपीएस अधिकारियों की मुलाकात गोरखपुर में हुई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
SP अंशिका वर्मा और SP केके बिश्नोई
Instagram

Rajasthan News: प्यार वह भाषा है जिसमें संवाद के लिए हमेशा शब्दों की जरूरत नहीं होती, कभी-कभी सिर्फ एक खामोश मौजूदगी ही सब कुछ कह देती है. कुछ ऐसा ही मानना है यूपी के संभल SP कृष्णा कुमार का जो 29 मार्च को बरेली की SP अंशिका वर्मा के साथ सात फेरे लेने वाले है.
जब से इन दोनों अधिकारियों ने अपनी शादी की डेट को सार्वजनिक किया है तभी से इन दोनों दबंग IPS अधिकारियों- संभल के एसपी कृष्ण कुमार (के.के.) बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा की चर्चा उनके इस नए और खूबसूरत मोड़ को लेकर हो रही है. 

SP अंशिका वर्मा और SP केके बिश्नोई
Photo Credit: Instagram

गोरखपुर में हुई पहली मुलाकात

SP अंशिका के साथ जिंदगी बिताने को लेकर एसपी कृष्ण कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया कि साल 2021 में जब वे गोरखपुर में एसपी सिटी के रूप में तैनात थे, तब अंशिका वर्मा वहां एएसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं. वहीं पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी. काम के प्रति उनका समर्पण और एक बेहतरीन इंसान होने के कारण वह उनकी तरफ खींचे चले गए. जिसके 5 साल बाद 2026 में अब दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया.

बाड़मेर में हल्दी मेहंदी, जोधपुर में शादी

दोनों आईपीएस अधिकारियों का विवाह राजस्थान के जोधपुर में होगा. लेकिन इससे पहले  बाड़मेर के गांव धोरीमन्ना में उनकी शादी की रस्में  हल्दी और मेहंदी की पूरे रीति- रिवाज के साथ की जाएगी. इसके बाद  29 मार्च को जोधपुर में पूरी तरह से बिश्नोई समाज के प्राचीन रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे. बता दें कि बाड़मेर का धोरीमन्ना गांव, एसपी केके बिश्नोई का पैतृक निवास स्थान है. 

SP अंशिका वर्मा
Photo Credit: Instagram

कौन हैं SP अंशिका वर्मा और SP केके बिश्नोई

 IPS अंशिका वर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्रयागराज से पूरी की और उसके बाद नोएडा के गलगोटिया कॉलेज से इंजीनियरिंग (B.Tech) की डिग्री ली. उन्होंने साल 2020 में अपने दूसरे प्रयास में 136वीं रैंक हासिल की थी और यूपी कैडर की ऑफिसर बनीं. वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तैनात हैं .

वहीं एसपी केके बिश्नोई वर्तमान में उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal) जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात हैं. वे 2018 बैच के यूपी कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं.वे राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना के रहने वाले हैं. उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक किया और पेरिस (फ्रांस) से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा में मास्टर डिग्री हासिल की है.

Featured Video Of The Day
Israel का अगला Target Mojtaba Khamenei? ईरान के नए Supreme Leader की क्या है कहानी?