लखनऊ, वाराणसी-प्रयागराज से अहमदाबाद ले जाते थे हवाला का पैसा, कोटा में कार से नोटों का जखीरा पकड़ा

राजस्थान की कोटा पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज से हवाला का पैसा गुजरात के अहमदाबाद ले जाते थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लखनऊ, वाराणसी-प्रयागराज से अहमदाबाद ले जाते थे हवाला का पैसा

राजस्थान के कोटा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गुजरात नंबर की एक XUV कार से पुलिस ने 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बरामद की है. पुलिस के अनुसार, कार की सीट के नीचे एक सीक्रेट बॉक्स बना रखा था, जिसमें यह रकम छिपाई गई थी. पुलिस ने कार सवार को दो लोगों को भी पकड़ा है और उनसे कार में मिले करोड़ों रुपये के बारे में पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि बरामद रकम हवाला की है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है.

चेकिंग के दौरान पकड़ी XUV कार

पुलिस ने बताया कि कोटा ग्रामीण की चेचट थाना पुलिस ने मोड़क हाइवे पर नाकेबंदी करके चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान गुजरात नंबर की XUV कार को रोका गया. कार की तलाशी लेने पर पुलिस उस वक्त हैरान रह गई, जब कार की सीट के नीचे एक सीक्रेट बॉक्स बना हुआ मिला. इसके बाद पुलिस ने उस सीक्रेट बॉक्स को खुलवाया तो उसमें नोटों की गड्डियां बरामद हुई है.

यूपी से गुजरात भेजा जाता हवाला का पैसा

पुलिस के मुताबिक, गुजरात नंबर की XUV कार से कुल 2 करोड़ 24 लाख रुपए की भारी नकदी बरामद की गई है. कार को सीज कर उसमें सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान मुकेश और सुथार भाविक के रूप में हुई है. दोनों आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज से हवाला का यह पैसा लेकर अहमदाबाद गुजरात जा रहे थे.

आरोपी मुकेश और सुथार भाविक
Photo Credit: NDTV

हवाला कारोबारा के पेशेवर कोरियर हैं दोनों आरोपी

पुलिस पूछताछ में ये भी सामने आया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी पेशेवर कोरियर हैं, जो लंबे समय से हवाला की राशि को एक राज्य से दूसरे राज्य में लाने और ले जाने का काम कर रहे हैं. पुलिस फिलहाल आरोपियों से उनके पूरे नेटवर्क और इस रैकेट के मुख्य सरगनाओं के बारे में कड़ाई से पूछताछ कर रही है.

Advertisement

कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान जब कार नहीं रोकी गई तो पुलिस को संदेह हुआ और तो पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कार को रोकवाकर तलाशी ली तो भारी मात्रा में रकम बरामद हुई है. हवाला की राशि है, पकड़े गए दोनों लोग गुजरात के रहने वाले हैं. इनकम टैक्स विभाग को भी सूचना दी गई है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

यह भी पढे़ं-

अनु मीणा के सुसाइड करने से पहले क्या हुआ? XEN पति ने VIDEO जारी कर बताई एक-एक बात

Advertisement

Featured Video Of The Day
अनु मीणा के सुसाइड करने से पहले क्या हुआ? XEN पति ने VIDEO जारी कर बताई एक-एक बात