“8 घंटे के दौरान चाय भी नहीं देते", वेतन बढ़ोतरी के लिए भिवाड़ी में धरना, प्रबंधन पर फूटा मजदूरों का गुस्सा

भिवाड़ी के रिलैक्सो इंडिया में वेतन बढ़ोतरी की मांग पर श्रमिकों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है. फैक्ट्री के बाहर मजदूरों ने सड़क जाम कर दी. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रिलैक्सो इंडिया फुटवियर कंपनी में मजदूरों का धरना दूसरे दिन भी जारी है.

अलवर जिले के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन लगातार जारी है. रिलैक्सो इंडिया फुटवियर कंपनी (Relaxo India) में मजदूरों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है. इससे पहले मदरसन कंपनी में भी लगातार 6 दिन तक प्रदर्शन चला. शुक्रवार (17 अप्रैल) सुबह से भी सैकड़ों मजदूर कंपनी के गेट के बाहर जमा हैं. कंपनी में हजारों मजदूर काम करते हैं, जिन्होंने काम बंद कर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है. श्रमिकों की मुख्य मांग है कि उनकी मौजूदा सैलरी 11,500 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये की जाए.

इतनी कम सैलेरी में बच्चों की पढ़ाई कैसे हो? 

गुरुवार (16 अप्रैल) सुबह से श्रमिकों ने कंपनी के बाहर रिलैक्सो चौक पर सड़क जाम कर दिया था. प्रदर्शन पूरी रात जारी रहा. प्रदर्शन की वजह पूछने पर एक मजदूर ने बताया कि सैलेरी काफी कम है, इतने में बच्चों को पढ़ाने से लेकर घर खर्च की जिम्मेदारी काफी मुश्किल है. वहां मौजूद महिला ने शिकायती अंदाज में कहा, “ 8 घंटे की नौकरी में चाय भी नहीं देते. बोलते हैं गैस नहीं, चीनी नहीं है, दूध खत्म हो गया है. हम बच्चों के लिए काम करते हैं, उन्हें पढ़ाएंगे कैसे?”

श्रमिकों से बातचीत का दौर लगातार जारी

सैकड़ों की संख्या में श्रमिक कंपनी के बाहर जमा है. हालांकि, प्रदर्शन के दौरान कुछ श्रमिकों और बाउंसर्स के बीच विवाद भी हुआ, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से मौके पर पहुंच गए. हालात पर काबू करने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है. वहीं, श्रमिकों से बातचीत का दौर कई बार चला, लेकिन वार्ता सफल नहीं होने से दूसरे दिन भी विरोध किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ेंः भिवाड़ी में Relaxo India फुटवियर की फैक्ट्री में बाउंसर पर फूटा मजदूरों का गुस्सा, भड़की हिंसा

Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav