राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. भीलवाड़ा से भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल के पास एक कॉल आई है, जिसमें कॉल करने वाले ने खद को केंद्रीय गृह सचिव बताते हुए राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार के नाम पर भीलावाड़ा के विधायकों का फीडबैक लेना मांगा. साथ ही सांसद से सभी विधायकों के मोबाइल नंबर भी देने को कहा. हालांकि, जब खुद सांसद दामोदर अग्रवाल ने दिल्ली में गृह सचिव से फोन पर बात की तो मामला कुछ और निकला. केंद्रीय गृह सचिव ने किसी भी तरह कॉल करने से साफ इनकार कर दिया.
खुद को बताया गृह सचिव गोविंद मोहन
दरअसल, सांसद की शिकायत पर 16 मार्च को भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया था. जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा से भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल को 15 मार्च की शाम को व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. जिसमें सामने वाले ने अपना परिचय भारत सरकार के गृह सचिव गोविंद मोहन के रूप में दिया और कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान मंत्रिमंडल में फेरबदल से संबंधित जानकारी के लिए काम मुझे सौपा है. सांसद को कॉल करने वाले ने भीलवाड़ा जिले के सभी विधायकों के फीडबैक लेने की बातकर मोबाइल नंबर देने के लिए कहा.
दिल्ली से गिरफ्तार हुआ कॉल करने वाला
सांसद दामोदर अग्रवाल ने इसके बाद सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत केंद्रीय गृह सचिव से बात की तो उन्होंने किसी प्रकार के कॉल करने से इनकार कर दिया. जिस पर सांसद अग्रवाल को यह मामला साइबर फ्रॉड का लगा, जिस उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने सांसद की रिपोर्ट पर अलग-अलग टीमों का गठन किया. पुलिस की टीमों ने तकनीकी जांच के बाद दिल्ली के गाजीपुर स्थित सपेरा बस्ती में दबिश देकर 20 वर्षीय गौरव नाथ पिता बहादुर सिंह नाथ को गिरफ्तार किया है.
पहले से कर्ज में डूबा आरोपी युवक
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आरोपी पूर्व में भी इस प्रकार के मामलों में अपने साथियों के साथ संलिप्त रहा व कर्ज में डूबा हुआ है. आरोपी ने गूगल से सांसद के नंबर निकाल कर फ्रॉड की साजिश रची थी. आरोपी के खिलाफ पहले से ही साइबर ठगी के 6 मामले दर्ज हैं जिस मोबाइल से सांसद को व्हाट्सएप कॉल किया गया, पुलिस ने वो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद की शिकायत पर 16 मार्च को भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया था.
इस मामले में साइबर सेल, दिल्ली पुलिस व i4c की मदद से एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी कई मामलों में धोखा थोड़ी कर रहा था. टेलीफोन के माध्यम से ही सासद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताते हुए पॉलिटिकल जानकारी हासिल करनी चाही. इस दौरान साइबर ठग ने सांसद को भी प्रलोभन देने का प्रयास किया था. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढे़ं-














