कैसे दिलाई सुवेंदु को जीत, ममता के घर में कैसे मारी सेंध? राजेंद्र राठौड़ ने बताया भवानीपुर विजय का पूरा प्लान

भवानीपुर सीट पर सुवेंदु अधिकारी की विजय में राजेंद्र राठौड़ की अहम भूमिका रही. बंगाल की हॉट सीट पर बीजेपी की जीत के बाद उनके चुनाव प्रबंधन की भी तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बीजेपी ने भवानीपुर सीट की जिम्मेदारी राजेंद्र राठौड़ को दी थी.

बंगाल नतीजों के बाद जिस सीट की सबसे ज्यादा चर्चा है वो है- भवानीपुर विधानसभा सीट. बीजेपी की जीत में अहम किरदार साबित हुए राजस्थान के नेता राजेंद्र राठौड़ भी सुर्खियों में हैं. उनके चुनाव प्रबंधन के बूते बीजेपी ने टीएमसी के किले में सेंधमारी करते हुए ममता बनर्जी को जबरदस्त शिकस्त दी. एक न्यूज चैनल से बातचीत में राजेंद्र राठौड़ ने चुनावी रणनीति का भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जब पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काम शुरू किया तो इलाके में दहशतगर्दी का माहौल था. हमने सबसे पहले लोगों के मन से उस डर को निकालने का काम किया, हमने उन्हें आवाज दी. 

गुजराती-राजस्थानी समेत हिंदी भाषी लोग लामबंद

बीजेपी के दिग्गज नेता ने बताया, "गुजराती और राजस्थानी (हिंदी भाषी) लोग लामबंद हुए. टीएमसी की वजह से यहां तुष्टीकरण और गुंडागर्दी का माहौल था. हमने सवाल खड़ा किया कि जिस सीट ने राज्य को मुख्यमंत्री दिया है, उस मुख्यमंत्री ने आपके लिए क्या काम किया? हर वार्ड और हर गली में हमने यही सवाल पूछा." राठौड़ ने बताया कि जब लोगों को अपने इलाके में विकास नजर नहीं आया तो उनका मन बदलने लगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भरोसा दिलाया, इसी का नतीजा है कि बीजेपी को जीत मिली.

'शक्ति केंद्र' के मॉडल ने बीजेपी को दिलाई जीत

ममता बनर्जी के मारपीट वाले आरोप पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, "यह 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' जैसा मामला है. क्लबों में बैठे उनके गुंडों ने मतदाताओं को टीएमसी के पक्ष में वोट करने के लिए धमकाया, यह सबकुछ काम नहीं आया. हमने हर बूथ पर 'शक्ति केंद्र' की मजबूत रचना की, जिससे विरोधियों की गुंडागर्दी खत्म हुई."

सुवेंदु ने राजेंद्र राठौड़ का जताया आभार

Advertisement

भवानीपुर से ही होगा अगला सीएम? 

उन्होंने सुवेंदु अधिकारी की भी तारीफ करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी और बेबाकी मजबूती के साथ बात करने की वजह से लोगों का दिल जीता. सुवेंदु की गरीबों के साथ खड़े रहने की इमेज ने मुख्यमंत्री को उनके ही गढ़ में हरा दिया. जब उनसे पूछा गया कि क्या बंगाल का मुख्यमंत्री भवानीपुर से ही होगा? इसके जवाब में बीजेपी नेता ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है, सीएम का फैसला नेतृत्व तय करेगा, लेकिन ये एक बड़े नेता का करिश्मा है.

यह भी पढ़ेंः भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार की वजह बना राजस्थान का दिग्गज नेता, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- 'थैंक्यू'

Advertisement

Featured Video Of The Day
Amit Shah old Video Viral: : 2014 में बोले थे गृहमंत्री- 'मैं अमित शाह हूं और बंगाल से TMC को उखाड़ने आया हूं'