राजस्थान में BAP नेता के भाई की पीट-पीटकर हत्या, रात 2 बजे झाड़ियों में तड़पता मिला; अस्पताल में तोड़ा दम

Banswara News: BAP नेता अशोक निनामा के छोटे भाई अनिल निनामा की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है. नोतरा कार्यक्रम से लौटते वक्त काली मगरी के पास अज्ञात हमलावरों ने अनिल पर जानलेवा हमला किया था. ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें निखिलेश सोनी की यह रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बांसवाड़ा: घाटोल में बीएपी नेता के छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में पुलिस तैनात
NDTV Reporter

Ghatol News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सोमवार रात एक वारदात को अंजाम दिया गया. यहां भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक निनामा के छोटे भाई अनिल निनामा की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस जघन्य अपराध के बाद से ही घाटोल और आसपास के इलाकों में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल बना हुआ है.

काली मगरी के पास झाड़ियों में मिला घायल

जानकारी के अनुसार, बोरपी केरेंग निवासी अनिल निनामा (पुत्र केशव निनामा) एक सामाजिक कार्यक्रम नोतरा में शामिल होने गए थे. आशंका जताई जा रही है कि कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने काली मगरी गांव के पास उन पर जानलेवा हमला बोल दिया. हमलावरों ने अनिल को इतनी बेरहमी से पीटा कि वे सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिले.

रात 2 बजे सरपंच का फोन और अस्पताल में मौत

मृतक के भाई और बीएपी नेता अशोक निनामा ने बताया कि रात करीब 2 बजे उन्हें सागबारी के सरपंच ने फोन पर इस घटना की सूचना दी. जब वे मौके पर पहुंचे तो अनिल तड़प रहा था. उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल और फिर गंभीर हालत में बांसवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद अनिल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है.

Photo Credit: NDTV Reporter

परिजनों बोले- सोची-समझी साजिश के तहत हमला

अशोक निनामा ने बताया कि उनका भाई नोतरा कार्यक्रम में गया था, जहां किसी विवाद के चलते उस पर हमला किया गया. परिजनों का आरोप है कि यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल और मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिसे देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है.

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा के इंतजाम

खमेरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस जाब्ता तैनात है. घाटोल SHO रमेश निम्मा का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, केमिकल ट्रक से टकराई ट्रेवल बस; महिला-बच्चे समेत 3 की मौत, 30 घायल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | ईरान ने जंग में नुकसान का मुआवजा मांगा | BREAKING NEWS | US Iran War | BREAKING