राजस्थान में आंध्र प्रदेश पुलिस ने ISISI सोशल मीडिया ग्रुप एडमिन को पकड़ा, हैंडलर ने युवक की ली थी परीक्षा

आंध्र प्रेदश पुलिस जोधपुर आई और स्थानीय पुलिस के साथ मंगलवार (24 मार्च) रात को छापेमारी की थी. इसमें युवक जीशान को पकड़ा गया है, जो सोशल मीडिया संगठन के लिए काम कर रहा था, जो ISISI से जुड़ा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जोधपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Rajasthan:

राजस्थान के जोधपुर में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जहां स्थानीय पुलिस की मदद से ISISI से जुड़े सोशल मीडिया ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा है. वहीं राजस्थान पुलिस में भी अफरा-तफरी मची है. बताया जा रहा है कि आंध्र प्रेदश पुलिस आई और स्थानीय पुलिस के साथ मंगलवार (24 मार्च) रात को छापेमारी की थी.  इसमें युवक जीशान को पकड़ा गया है, जो सोशल मीडिया संगठन के लिए काम कर रहा था, जो ISISI से जुड़ा था.

पुलिस ने 19 वर्षीय युवक जीशान को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि जीशान ISIS की विचारधारा से जुड़े ग्रुप का एडमिन था. जिसमें वीडियो ओर नोट्स के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा को आगे बढ़ाता था. जीशान BENX com से एक प्लेटफार्म से जुड़ा हुआ था. जिसका वो एडमिन भी था.

पूछताछ में आया था जीशान का कनेक्शन

दरअसल बीते दिनों आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की पुलिस ने ISISI कट्टरपंथी विचारधारा ग्रुप से जुड़े एक युवक को पकड़ा था. उन युवकों से पूछताछ की गई तो यहां जोधपुर के नई सड़क निवासी युवक जीशान (19) का कनेक्शन भी सामने आया. इसके बार मंगलवार की शाम को विजयवाड़ा से पुलिस यहां पहुंची और स्थानीय सदर बाजार थाना अधिकारी माणक राम की टीम के साथ उसे देर रात पकड़ लिया.

शातिर युवक ने डेटा किया था डिलीट

हालांकि युवक इतना शातिर था कि उसने अपने मोबाइल से जुड़े कट्टरपंथ के वीडियो ओर देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ा कंटेंट डिलीट कर दिया था, लेकिन पुलिस ने उसके मोबाइल में डेटा रिकवर कर लिया. इसमें सामने आया कि वो एक BENX ग्रुप से जुड़ा हुआ था. जिसमे कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़ा कॉन्टेंट शॉर्ट वीडियो ओर वॉयस नोट अपलोड करता था.

Advertisement

परीक्षा लेने के बाद बनाया था उसे ग्रुप एडमिन

उसे हैंडल करने वाले हैंडलर ने पहले उसकी परीक्षा भी ली थी. जिसमें सफल होने के बाद उसे उस ग्रुप का एडमिन भी बना दिया था. जिसके बाद वो अन्य युवकों को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने लगा. हालांकि अब तक की पूछताछ में उसने स्पष्ट नहीं बताया है, लेकिन पुलिस के मुताबिक करीब दो साल से वो ग्रुप से जुड़ा हुआ था. उससे पूछताछ के बाद उसके कहीं अन्य संपर्कों का भी खुलासा हो सकेगा. 

हालांकि वह कितना शातिर था कि जब उसका एक साथी विजयवाड़ा से पुलिस की गिफ्ट में आया तो उसने उसे ग्रुप से लेफ्ट भी हो गया था. बताया ज्यादा ग्रुप में कहीं अन्य देशों के कट्टर पंथी भी जुड़े हुए थे हालांकि इसकी पूरी पड़ताल की जा रही है, लेकिन जिस तरह से इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ कहीं और नाम भी सामने आ सकते हैं. युवक की जोधपुर के नई सड़क सोजती गेट नेशनल हैंडलूम के पास में मकान है जहां कुछ माह पूर्व उनकी बिल्डिंग गिर गई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः राजस्थान: श्रीगंगानगर में कोर्ट को बम से उड़ाने धमकी, कोलकाता के फर्जी पते से आया लेटर 

Featured Video Of The Day
Bengal Elections: Owaisi के M-फॉर्मूले को कर थे डिफेंड! डिबेट में एंकर ने जो सुनाया | NDTV India