अंतिम संस्कार में गए 7 लोग नदी में डूबे, 4 को बचाया, 2 की मौत, एक की खोज जारी

14 सितंबर की सुबह जयपुर के शिवदासपुरा में हुई कार दुर्घटना में फूलिया कला के अशोक वैष्णव, उनकी पत्नी सीमा देवी, बेटा रोहित और पोता गजराज समेत रामराज वैष्णव परिवार के तीन सदस्य हादसे का शिकार बने थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

रविवार को जयपुर में हुए सड़क हादसे में मृत सात लोगों के अंतिम संस्कार में गए तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई. पानी में बहते 4 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि दो लोगों की लाश कुछ ही देर बाद बरामद हो गई. अभी भी इस मामले में एक व्यक्ति की तलाश जारी है.

दर्दनाक एक्सीडेंट में हुई थी सात लोगों की मौत

14 सितंबर की सुबह जयपुर के शिवदासपुरा में हुई कार दुर्घटना में फूलिया कला के अशोक वैष्णव, उनकी पत्नी सीमा देवी, बेटा रोहित और पोता गजराज समेत रामराज वैष्णव परिवार के तीन सदस्य हादसे का शिकार बने थे. रविवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मृत्यु हो गई थी. सोमवार सुबह फुलिया कला गांव के रहने वाले पति-पत्नी , बेटा और पोते के शव गांव पंहुचे उनका अंतिम संस्कार फुलिया कला गांव के धानेश्वर रोड स्थित शमशान घाट में विदाई दी गई. इस दौरान बड़ी संख्या में गांववासी व आसपास के लोग शामिल हुए.

स्नान के दौरान हुआ हादसा

अंतिम संस्कार के बाद ग्रामीण और परिजन खारी नदी के एनिकट पर नहाने के लिए पहुंचे. इसी दौरान विजय प्रताप सिंह (30), मुकेश गोस्वामी (25), महेंद्र माली (25), बरदी चंद (34), महेश (35), राकेश (28) व जीवराज (30) नदी में डूबने लगे. वहां मौजूद ग्रामीणों ने राकेश, जीवराज, विजय प्रताप सिंह व मुकेश गोस्वामी को किसी तरह नदी से बाहर निकाला गया.

इन चारों को फूलिया कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. गंभीर हालत को देखते हुए तीन युवकों विजय प्रताप सिंह, मुकेश गोस्वामी व राकेश को शाहपुरा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया. वहीं, महेंद्र माली और बरदी चंद की मौत हो गई. उनकी बॉडी को नदी से बाहर निकाल लिया गया है.

Advertisement

एक शख्स की खोज जारी

महेश पुत्र राधेश्याम शर्मा अब भी लापता है. उसकी खोज जारी है. स्थानीय प्रशासन ने उसकी खोज के लिए सतत प्रयास शुरू कर दिए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक डॉ. लालाराम बैरवा, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु शाहपुरा जिला चिकित्सालय पहुंचे. उन्होंने अस्पताल में भर्ती तीनों युवकों की स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके.

जिला कलेक्टर ने हादसे की जांच कराने के साथ-साथ पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया भी तेज करने के आदेश दिए.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Donald Trump की युद्ध नीति पर समर्थक क्या बोले? | NDTV India